---Advertisement---

Dehradun News: डेंगू के बढ़ते प्रकोप से डरे देहरादून वासियों ने किया धरना प्रदर्शन, आनन-फानन में चलाया गया फॉगिंग अभियान 

Dehradun News: डेंगू के बढ़ते मामलों के कारण देहरादून के अजबपुर खुर्द में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। उनका इस मसले पर कहना है, कि डेंगू नगर में हावी होता जा रहा है। लिहाजा अब यहां फॉगिंग करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया, कि जिले में अब तक 5 लोगों की डेंगू के कारण हो चुकी है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 31, 2023 5:10 अपराह्न

Dehradun News
Follow Us
---Advertisement---

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से डेंगू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, यहां स्थानीय निवासियों ने डेंगू के बढ़ते डंक (प्रकोप) के कारण और फॉगिंग छिड़काव न होने के कारण धरना-प्रदर्शन किया। वहीं विरोध जताते हुए अजबपुर खुर्द में सरस्वती विहार विकास समिति ने बताया, कि प्रशासन की तरफ से फॉगिंग साफ- सफाई नहीं की जा रही। लिहाजा अब तक डेंगू से पीड़ित 5 मरीजों की मौत देहरादून में हो चुकी है। इसके बाद गजब तो तब हो गयी जब इस बात की जानकारी अजबपुर के मेयर सुनील उनियाल गामा को मिली। ऐसे में उन्होंने नगर निगम के 3 बड़ी  गाड़ियों से 6 फागिंग मशीनस की सहायता से संबंधित इलाकों में फॉगिंग करवाई। 

डर के साए में जी रहे हैं लोग-(प्रदर्शनकारी)

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक तरफ राजस्थान में हाहाकार मचा हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ अब देहरादून स्थित अजबपुर खुर्द के लोगों ने डेंगू के बढ़ते केस को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों का कहना था, कि प्रशासन  डेंगू के बढ़ते प्रकोप को नजरअंदाज कर रही है। जिसके चलते अब ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं।  उनके मुताबिक जिले में अब तक 5 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हम लोग डर के साए में जी रहे हैं। प्रशासन यहां जल्द-जल्द से रोकथाम के लिए फॉगिंग कराए। 

 डेंगू रोकथाम के लिए मेयर ने करवाई फॉगिंग 

खबरों की मानें तो लोगों के धरना-प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने सुध ली है। वह अब लोगों के लिए जागरूक अभियान  रही है। इसके अलावा बताया जा रहा है सरस्वती विहार में यहां के मेयर ने नगर निगम की 3 बड़ी गाड़ियों के जरिए 6 फागिंग मशीन की सहायता से सरस्वती विहार,अजबपुर खुर्द में फोगिंग करवाया।     

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026