---Advertisement---

Dehradun News: सर्दी शुरू होते ही बदल गया दून एयरपोर्ट का टाइमटेबल, फ्लाइट बुक करने से पहले जानें डिटेल

Dehradun News: अगर आप इस सर्दी में देहरादून से आने या फिर जाने की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। सर्दी की शुरुआत के साथ ही उड़ानों के परिचालन में नया बदलाव हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 2, 2023 6:31 अपराह्न

Dehradun News
Follow Us
---Advertisement---

Dehradun News: देश के उत्तरी हिस्से में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में उत्तराखंड स्थित देहरादून (Dehradun News) हवाईअड्डे से उड़ाने भरने वाले विमानों के समय में बदलाव किया गया है। देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ाने के नए टाइमटेबल को आने वाली सर्दियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आपको बता दें कि देहरादून एयरपोर्ट पर 30 मार्च तक नए टाइमटेबल के हिसाब से उड़ाने की आवाजाही होगी। नीचे खबर में पढ़ें आगे की जानकारी।

दून एयरपोर्ट पर इतनी फ्लाइटों का बदला समय

देहरादून एयरपोर्ट पर कुल 25 फ्लाइटों का समय बदला गया है। इसमें से सबसे अधिक 19 उड़ाने इंडिगो की हैं। इंडिगो की अहमदाबाद वाली उड़ान सुबह 8 बजे उतरेगी और आधे घंटे बाद ही 8:30 बजे अहमदाबाद के लिए वापस उड़ान भरेगी। ये उड़ान बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिन उड़ान भरेगी।

इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट का टाइमटेबल

इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट रोजाना सुबह 9:20 बजे लैंड करेगी। इसके आधे घंटे बाद लगभग 9:50 बजे दिल्ली के लिए फिर से उड़ान भरेगी। इंडिगो की जयपुर फ्लाइट हर रोज 10:25 बजे देहरादून पर उतरेगी। वहीं, 10:45 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेगी।

हर रोज उड़ान भरेगा मुंबई वाला विमान

वहीं, इंडिगो का मुंबई वाला विमान हफ्ते में हर दिन 11:20 बजे लैंड करेगा और 11:55 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना होगा। हैदराबाद वाला विमान सप्ताह में 06 दिन 11:35 बजे जौलीग्रांट उतरेगी। ये 12:05 बजे वापस हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी।

इंडिगो की दूसरी अहमदाबाद फ्लाइट का टाइम

इंडिगो की दूसरी अहमदाबाद वाली फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन 12:25 बजे दून एयरपोर्ट आएगी और 1:45 बजे वापस रवाना होगी। 27 मार्च तक इसका यही समय रहेगा।

फ्लाई बिग की फ्लाइट का नया शेड्यूल

इसके अलावा फ्लाई बिग की फ्लाइट पूरे हफ्ते पिथौरागढ़ से 3:40 बजे जौलीग्रांट और शाम को 4:30 बजे वापस पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगी। उधर, एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट हर दिन 12:50 बजे देहरादून आएगी और 1:30 बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो प्रयागराज सातों दिन 1:55 बजे आएगी और 2:25 बजे वापस जाएगी। विस्तारा हर दिन मुंबई से ढाई बजे देहरादून आएगी और 3:10 बजे वापस मुंबई जाएगी। विस्तारा की दूसरी दिल्ली वाला विमान हफ्ते में 2:45 बजे आएगी और 3:20 बजे वापसी करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 3 March 2026

मार्च 2, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rain Alert 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

कल का मौसम 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

Udham Singh Nagar Video

फ़रवरी 25, 2026