---Advertisement---

Dehradun-Pithoragarh Flight का हुआ शुभारंभ, चंद मिनटों में सफर होगा पूरा; जानें सबकुछ

Dehradun-Pithoragarh Flight सेवा का शुभारंभ हो गया है, जिससे अब चंद मिनटों में लंबा सफर पूरा होगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 26, 2026 5:07 अपराह्न

Dehradun-Pithoragarh Flight
Follow Us
---Advertisement---

Dehradun-Pithoragarh Flight: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में तेजी से विकास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने Dehradun-Pithoragarh Flight का शुभारंभ किया। इसके शुरू होने से कई घंटों की दूरी कुछ मिनटों में पूरी हो जाएगी। पर्यटन के लिहाज से तो यह महत्वपूर्ण है ही, साथ ही आवश्यक आपूर्ति पहुंचाने से लेकर गंभीर रूप से बीमार रोगियों को समय पर उपचार के लिए बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने तक, हवाई संपर्क अत्यधिक प्रभावी साबित होने जा रहा है। यानि यह शुरूआत कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने  जा रहा है।

Dehradun-Pithoragarh Flight शुरू होने पर मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा (42 सीटर) का शुभारंभ किया। इस हवाई सेवा के प्रारंभ होने से सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और पर्यटन के साथ रोजगार के अन्य अवसरों को भी विस्तार मिलेगा। इस दौरान माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू जी ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से इस हवाई सेवा के शुभारंभ हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के अनेक क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ा गया है। साथ ही हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स का व्यापक विस्तार कर हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में भी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है।

यह विमान रूट क्यों है खास?

बता दें कि Dehradun-Pithoragarh Flight कई मायनों में खास है। अभी देहरादून के पिथौरागढ़ जाने में करीब 10 से 12 घंटे का समय लगता है। लेकिन विमान सेवा शुरू होने से यह दूरी केवल 1 घंटे की रह जाएगी, सबसे खास बात है कि इसके शुरू होने से दुर्गम पहाड़ी इलाकों में पहुंच आसान हो जाएगी। जिससे बुजुर्गों और मरीजों के लिए राहत मिलेगी, साथ ही आपाताकालीन सेवाओं में जबरदस्त मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही खराब मौसम में भी बेहतर कनेक्टिविटी होगी। इसके अलावा पर्यटन के लिहाज से भी यह काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। टूरिस्टों की पहुंच आसना हो जाएगी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट चालकों को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 27 March 2026

मार्च 26, 2026

Alireza Tangsiri

मार्च 26, 2026

Noida International Airport

मार्च 26, 2026

मार्च 26, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 26, 2026

CTET February 2026 Result

मार्च 26, 2026