Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे के संचालन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने यात्रियों की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल Delhi Dehradun Expressway के उद्घाटन में लगातार देरी हो रही है। मालूम हो इस एक्सप्रेसवे की मदद से दिल्ली से देहरादून की दूरी केवल 2 से 2.5 घंटे की रह जाएगी, जबकि अभी देहरादून पहुंचने में 6-7 घंटे का समय लगता है। इसी बीच अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस एक्स्प्रेसवे पर चालकों को कितना टोल टैक्स देना होगा, क्योंकि हाल ही में कई एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई थी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
Delhi Dehradun Expressway पर टोल प्राइस को लेकर हलचल तेज
जानकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे पर कार के लिए करीब 2 से 3 रूपये प्रति किलोमीटर तक चालकों को टोल देना पड़ सकता है। यानि टोटल करीब 400 से 600 रूपये देने पर सकते है। बड़े वाहनों जैसे ट्रक और बस के लिए यह खर्च और अधिक हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक रेट लिस्ट जारी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि उद्घाटन के बाद रेट लिस्ट जारी की जा सकती है।
सफर से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान
गौरतलब है कि Delhi Dehradun Expressway पर फास्टैग पूरी तरह से अनिवार्य होगा। एंट्री-एग्जिट पॉइंट सीमित रहेंगे। इसके साथ ही स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज गाड़ी चलाने वालों को भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। बता दें क इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से सफर केवल 2.5 से 3 घंटे का रह जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा खूबसूरत पहाड़ और राजाजी नेशनल पार्क का लुत्फ उठा सकेंगे।
पश्चिमी यूपी के लिए वरदान साबित होगा एक्सप्रेसवे
बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी के कई शहरों से देहरादून तक ये एक्सप्रेसवे गुजरती है। अगर रूट की बात करें तो यह एक्सप्रेसवे दिल्ली समेत बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर से होते हुए देहरादून पहुंचेगी। बता दें कि एक्सप्रेसवे शुरू होते ही नए रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा होंगे।
जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। अगर दूरी की बात करें तो दिल्ली से देहरादून की दूरी केवल 2.5 घंटे में पूरी होगी। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे खूबसूरत जंगलों के बीच से होकर गुजरेगी। जिससे एक सुखद अनुभव होगा।





