---Advertisement---

Haridwar Acid Attack: हैवानियत की सारी हदें पार, सिरफिरे युवक ने रेप पीड़िता पर फेंका तेजाब

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की में रेप पीड़िता पर एक सिरफिरे युवक ने तेजाब फेंक दिया और इस घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 13, 2023 2:35 अपराह्न

Haridwar Acid Attack
Follow Us
---Advertisement---

Haridwar Acid Attack: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक सिरफिरे ने हैवानियत की हद को पार कर दिया। दरअसल हरिद्वार जिले के रुड़की में रेप पीड़िता पर एक सिरफिरे युवक ने तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया जिसके कारण पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई। इस घटना के बाद पीड़िता को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। सिरफिरे युवक ने इस घटना को शनिवार देर शाम अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें: Silkworm Insurance Scheme की उत्तराखंड में शुरुआत, किसान ऐसे ले सकते हैं लाभ

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि आरोपी ने इस घटना को शनिवार देर शाम कुड़की के मंगलौर नगर में अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि लगभग दो हफ्ते पहले पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने अपने मोहल्ले के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुषकर्म करने का आरोप लगाया था। इस शिकायत के बाद केस दर्ज कर इस मामले की छानबीन शुरू हुई। आरोपी एक बार कोर्ट गया जहां उसने खुद को निर्दोष बताते हुए अग्रिम जमानत ले ली। जिसके बाद शनिवार को आरोपी ने मौका पाकर महिला पर तेजाब फेंक दिया।

दवाई लेकर घर वापस जा रही थी पीड़िता

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला उस समय दवाई लेकर घर वापस जा रही थी तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। महिला पर तेजाब फेंके जाने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गई और उसकी चीखने की आवाज सुनकर लोग उसके पास आए और आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों की एक टीम पीड़िता के इलाज में जुटी हुई है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और आरोपी युवक को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी करने लगी। इसके अलावा आरोपी के मोबाइल की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। खबरों की मानें तो अभी तक इस मामले में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Also Read: Viral Video: Rohit Sharma ने बीच मैदान Ishan Kishan को दिखाया थप्पड़, जानें क्यों

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 29 March 2026

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026

कल का मौसम 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Rain Alert 28 March 2026

मार्च 27, 2026