---Advertisement---

भारी बारिश ने उत्तराखंड और हिमाचल में मचाया कोहराम, सोलन में बादल फटने से 7 की मौत, स्कूल–कॉलेज बंद 

Himachal Pradesh Weather News: भारत के दो पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस साल बारिश ने खूब कोहराम मचाया है। खबरों की मानें तो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मंडी जिले में भूस्खलन हुआ है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जानकारी ये भी मिली है, ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 14, 2023 10:46 पूर्वाह्न

Himachal Pradesh Weather News
Follow Us
---Advertisement---

Himachal Pradesh Weather News: भारत के दो पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस साल बारिश ने खूब कोहराम मचाया है। खबरों की मानें तो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मंडी जिले में भूस्खलन हुआ है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जानकारी ये भी मिली है, कि हिमाचल के सोलन में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बताया जा रहा है यहां अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा सिरमौर में भी बादल फटने की खबर है। ऐसे में हिमाचल सरकार ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूल और कॉलेज को बंद करने का आदेश दे दिया है। यही हाल हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड का भी रहा। भारी बारिश के चलते यहां (देहरादून) में 12 वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

हिमाचल के इन जिलों में जीवन हुआ अस्त–व्यस्त

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के चलते आज स्कूल और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि यहां मंडी जिले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा राजधानी शिमला में भी लैंडस्लाइड और मूसलाधार बारिश की खबरें सामने आ रही हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ऑलरेडी बचाव अभियान में जुटी हुई है। 

स्कूल शिक्षा हुई प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी की रेड अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश ने सबसे ज्यादा कोहराम मचाया है। यहां आए दिन बादल फटने, भूस्खलन, जमीन–धसाव जैसी घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसे में देखा जाए तो अभी कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड की ‘राज्य आपदा प्रबंधन’ ने जानकारी दिया की इस साल आपदा के कारण  राज्य सरकार को 650 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा अब तक भूस्खलन, बारिश के चलते सड़क दुर्घटना, बादल फटने की वजह से अब तक पूरे प्रदेश में 52 लोग मारे गए हैं। वहीं 37 लोग घायल जबकि 19 लोगों की लापता होने की बात कही गई है।

इधर मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 6 जिलों चंपावत, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026