---Advertisement---

कल का मौसम 9 July 2025: Delhi, Bihar में बारिश, तूफान बरपाएगा कहर, तो Uttarakhand, Himachal में बेरहम मौसम ने ली कई लोगों की जान; चेक करें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 9 July 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम की मार देखने को मिल रही है। पहाड़ों पर तो स्थिति बहुत ही भयावह हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 8, 2025 7:06 अपराह्न

कल का मौसम 9 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 9 July 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम की मार देखने को मिल रही है। पहाड़ों पर तो स्थिति बहुत ही भयावह हो गई है, आसमानी आफत ने तो कई लोगों की जिंदगियां छीन ली है। साथ ही हिमाचल और उत्तराखंड में लोगों को भारी नुकसान भी हुआ है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो कई राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है, तो कहीं पर लगातार बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। नेपाल में आई बाढ़ से बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 9 July 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi, Bihar में बारिश, तूफान बरपाएगा कहर

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मासून का असर देखने को मिल रहा है, हालांकि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भी दिल्ली में उमस से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं अब आईएमडी ने दिल्ली में कल का मौसम 9 July 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। बता दें कि कुतुब मीनार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, प्रगति मैदान, राजघाट समेत कई जगहों पर सुबह के समय – बिजली चमकने के साथ तूफान, हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो विभाग ने छपरा, हाजीपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।

Uttarakhand, Himachal में कल का मौसम 9 July 2025 कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। चमोली ज़िले के मुख गांव (नंदप्रयाग-घाट मार्ग) में बादल फटने की सूचना, SDRF की टीम मौके के लिए रवाना। भूस्खलन और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है। अगर कल का मौसम की बात करें तो राज्य आपातकालीन केंद्र ने 12 ज़िलों के DM को पत्र भेजकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिसमे अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी शामिल है।

इसके अलावा आसमानी आफत में कई लोगों की जान चली गई है। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 10 जुलाई को भी कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की जान चली गई है।

दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना36°C28°C
जयपुर34°C26°C
भोपाल29°C24°C
लखनऊ35°C29°C
रांची28°C23°C
दिल्ली33°C24°C
मुंबई30°C27°C
देहरादून30°C24°C
गाजियाबाद36°C28°C
गुरूग्राम32°C23°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026