---Advertisement---

Uttarakhand News: पहाड़ की बेटी का चीन में डंका, उत्तराखंड की मानसी ने ब्रांज मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान

Uttarakhand News: गोल्डन गर्ल मानसी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मनसी ने चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में ब्रांज मेडल जीत है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 5, 2023 4:40 अपराह्न | Updated: अगस्त 5, 2023 5:59 अपराह्न

Mansi Negi
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड की बेटी मानसी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में ब्रांज मेडल जीतकर उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया है। मानसी ने ये मेडल 20 किमी दौड़ स्पर्धा (Running Event) में जीता है। उनकी इस जीत पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फिलहाल मानसी प्रतियोगिता समाप्त होने तक चीन में ही रहेंगी।

भारत में बेसब्री से हो रहा मानसी का इंतजार

मानसी के कोच और प्रभारी खेल अधिकारी (पौड़ी) अनूप बिष्ट ने उनकी इस जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मानसी की इस जीत से न केवल उत्तराखंड बल्कि देश का नाम भी रोशन हुआ है। उन्होंने मानसी के अलावा पूरी भारतीय टीम को मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मानसी एक होनहार और मेहनती लड़की है। वे बेसब्री से मानसी के भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर हैं मानसी

बता दें कि चीन में हो रही ये प्रतियोगिता 8 अगस्त तक चलेगी। मानसी मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तराखंड में उन्हें गोल्डन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। वह पहले भी उत्तराखंड और भारत के लिए कई मेडल्स जीत चुकी हैं। पिछले साल ही उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 9 Feb 2026

फ़रवरी 8, 2026

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Rain Alert 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026