---Advertisement---

Uttarakhand News: देवभूमि को बड़ी सौगात, CM Dhami ने Dehradun-Pithoragarh के लिए शुरू की हवाई सेवा

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पर्यटन को राज्य के लिए आय का प्रमुख सोर्स माना जाता है। आंकड़ों के अनुसार राज्य की बहुसंख्यक आबादी रोजगार के लिए पर्यटन पर आश्रित है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 30, 2024 3:26 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पर्यटन को राज्य के लिए आय का प्रमुख सोर्स माना जाता है। आंकड़ों के अनुसार राज्य की बहुसंख्यक आबादी रोजगार के लिए पर्यटन पर आश्रित है। ऐसे में उत्तराखंड (Uttarakhand News) की धामी सरकार भी राज्य में परिवहन के माध्यम को विस्तार देना चाहती है जिससे की देवभूमि के स्थानिय नागरिकों के साथ पर्यटकों को भी लाभ मिल सके।

ताजा जानकारी के अनुसार सीएम धामी (CM Dhami) ने आज इसी क्रम में उत्तराखंड में देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान सेवा की शुरुआत की है। सीएम धामी के साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उड़ान को हरी झंडी दिखाई है। दावा किया जा रहा है कि देहरादून से पिथौरागढ़ (Dehradun-Pithoragarh) के लिए शुरू हुए हवाई सेवा के बाद पर्यटकों की राह और आसान होगी और बेहद ही कम समय में इन दोनों शहरों के बीच की यात्रा को पूरा किया जा सकेगा।

Uttarakhand News: देवभूमि को बड़ी सौगात

उत्तराखंड (Uttarakhand News) सरकार की ओर से देवभूमि के स्थानिय नागरिकों के साथ पर्यटकों के लिए भी बड़ी सौगात दी गई है। सीएम धामी के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने संयुक्त तौर पर राज्य के देहरादून से पिथौरागढ़ (Dehradun-Pithoragarh) के लिए हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई है।

देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए शुरू की गई हवाई सेवा के तहत फ्लाइट में सीएम धामी (CM Dhami) भी सवार हुए और पिथौरागढ़ तक गए और उद्घाटन सत्र के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दावा किया जा रहा है कि फ्लाईबिग कंपनी (Flybig) की 19 सीटर फ़्लाइट की शुरुआत से राज्य लोगों के साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा और उनका सफर आसान हो सकेगा।

Dehradun-Pithoragarh का सफर होगा आसान

उत्तराखंड के प्रमुख दार्शनिक स्थलों में से एक देहरादून शहर को अब हवाई सेवा के माध्यम से पिथौरागढ़ (Dehradun-Pithoragarh) से जोड़ दिया गया है। बता दें कि प्रति वर्ष बर्फबारी व प्राकृतिक वादियों का आनंद लेने के लिए लाखों की संख्या में सैलानी देहरादून आते हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से दी गई हवाई सेवा सौगात से सैलानियों का पिथौरागढ़ पहुंचना आसान हो सकेगा और उनके कीमती समय की बचत भी होगी।

सीएम धामी (CM Dhami) की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखंड (Uttarakhand News) धार्मिक और पर्यटन के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण राज्य है। ऐसे में हवाई सेवा के शुरू होने से राज्य का पर्यटन भी बढ़ेगा और लोगों का सफर आसान हो सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

Delhi-Dehradun Expressway

अप्रैल 14, 2026

कल का मौसम 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

Rain Alert 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026