---Advertisement---

रेल यात्री ध्यान दें! देहरादून के बजाय अब देवभूमि के इस स्टेशन से चलेंगी इंदौर व उज्जैन एक्प्रेस, जानें नया शेड्यूल

Uttarakhand News: देवभूमि के नाम से प्रचलित उत्तराखंड से रेल संचालन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार 3 जनवरी 2024 से इंदौर व उज्जैन एक्सप्रेस के स्थान में परिवर्तन किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 17, 2023 5:12 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: देवभूमि के नाम से प्रचलित उत्तराखंड से रेल संचालन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार 3 जनवरी 2024 से इंदौर व उज्जैन एक्सप्रेस के स्थान में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत अब ये दोनों एक्सप्रेस देहरादून से नहीं चलकर योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से चलेंगी। दावा किया जा रहा है कि देहरादून की रूट पर ज्यादा कोच वाले ट्रेन का संचालन करने में दिक्कते आ रही हैं। इसी का संज्ञान लेकर रेलवे की ओर से ये अहम निर्णय लिया गया है।

योगनगरी ऋषिकेश से होगा संचालन

भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब इंदौर-देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन 3 जनवरी से देहरादून की बजाय ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से होगा। वहीं ये रेल गाड़ी अब इंदौर की बजाय लक्ष्मीबाई नगर को पहुंचेगी। वापसी के दौरान भी रेलवे इसी रूट का पालन करते हुए लक्ष्मीबाई नगर से सायं 3:25 बजे निकलकर अगले दिन सुबह 6:45 पर योगनगरी ऋषिकेश को पहुंचेगी।

उज्जैन एक्सप्रेस की बात करें तो ये रेल गाड़ी भी अब सुबह 6:15 पर योगनगरी ऋषिकेश से निकलकर लक्ष्मीबाई नगर के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी के दौरान ये सायं 3:25 पर लक्ष्मीबाई नगर से निकलकर अगले दिन प्रातः 6:45 पर योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

लगातार कम हो रही ट्रेनें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ट्रेनों की संख्या लगातार कम की जा रही है। इसके पीछे क्या कारण है ये रेलवे द्वारा स्पष्ट नहीं किया जा सका है। दावा किया जा रहा है कि मौसम के कारण भी इस रूट पर रेल का संचालन प्रभावित हो रहा है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि 24 कोच वाले लंबे ट्रेन को इस रूट से संचालित करने में दिक्कते आ रही हैं जिसके कारण देहरादून से 18 कोच वाले ट्रेन चलाए जा रहे हैं। इससे पहले भी रेलवे की ओर से बांद्रा एक्सप्रेस का संचालन देहरादून की बजाय हरिद्वार से कर दिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 3 March 2026

मार्च 2, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rain Alert 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

कल का मौसम 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

Udham Singh Nagar Video

फ़रवरी 25, 2026