---Advertisement---

Uttarakhand News: 2024 के इस महीने तक बनकर तैयार होगा सिग्नेचर ब्रिज! जानें किस हाईवे पर चल रहा निर्माण

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पहले सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण को लेकर जोरो पर तैयारी हो रही है। बता दें कि इस ब्रिज का निर्माण ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि मई 2024 तक इस पुल का संपूर्ण निर्माण कर पुल से वाहनों का संचालन शुरू किया जा सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2023 4:24 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पहले सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण को लेकर जोरो पर तैयारी हो रही है। बता दें कि इस ब्रिज का निर्माण ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि मई 2024 तक इस पुल का संपूर्ण निर्माण कर पुल से वाहनों का संचालन शुरू किया जा सकेगा। बता दें कि इस सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत किया जा रहा है जिसमें करीब 64 करोड़ रुपये की लागत आने की खबर है।

पर्यटन के साथ कनेक्टिविटी को देगा बढ़ावा

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में बन रहे उत्तराखंड के पहले सिग्नेचर ब्रिज को लेकर ढ़ेर सारे दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस ब्रिज के निर्माण के साथ ही ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी। वहीं राज्य में एकमात्र सिग्नेचर ब्रिज होने के नाते इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। बता दें कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग वादियों का मजा लेने जाते हैं। ऐसे में पर्यटक राज्य के इस सिग्नेचर ब्रिज की ओर भी आकर्षित हो सकेंगे और इससे राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानिय लोगों को रोगजार भी मिल सकेगा। इस नवनिर्मीत ब्रिज की लंबाई 110 मीटर है।

जनवरी 2023 में शुरू हुआ निर्माण

उत्तराखंड अपनी वादियों की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोग इस राज्य के विभिन्न हिस्सों में घूमने आते हैं। पर्यटकों व राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए यहां सरकार द्वारा आए दिनों किसी ना किसी निर्माण कार्य को मंजूरी दी जाती है। इसी क्रम में राज्य के पहले सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण की शुरुआत भी जनवरी 2023 में हुई थी। 110 मीटर लंबे इस ब्रिज को ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य में जुटे लोगों का दावा है कि उत्तराखंड के इस पहले सिग्ननेचर ब्रिज से मई 2024 में वाहनों का संचालन शुरू किया जा सकेगा। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ब्रिज के निर्माण के बाद रात्रि बेला में इसकी खूबसूरती देखते बनेगी जिससे पर्यटक भी ब्रिज की ओर आकर्षित हो सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

कल का मौसम 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

Udham Singh Nagar Video

फ़रवरी 25, 2026

Delhi Dehradun Expressway

फ़रवरी 24, 2026

Mohan Bhagwat

फ़रवरी 24, 2026

कल का मौसम 24 Feb 2026

फ़रवरी 23, 2026