---Advertisement---

Uttarakhand News:उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों को मिली बड़ी सौगात, पुनर्विकास पर खर्च किए जाएंगे 40 करोड़ रूपए

Uttarakhand News: उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशन कोटद्वार, काशीपुर और टनकपुर सरकार द्वारा पुनर्विकास के लिए पहचाने गए स्टेशनों में से थे। वहीं, पीएम मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 41000 करोड़ रूपए से ​अधिक की लगभग 2000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। खर्च किए जाएंगे 40 करोड़ रूपए ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 27, 2024 3:36 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशन कोटद्वार, काशीपुर और टनकपुर सरकार द्वारा पुनर्विकास के लिए पहचाने गए स्टेशनों में से थे। वहीं, पीएम मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 41000 करोड़ रूपए से ​अधिक की लगभग 2000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

खर्च किए जाएंगे 40 करोड़ रूपए

बता दें कि, उत्तराखंड में तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से कुमाऊं क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को नया मुकाम मिलेगा और सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। जिसमें करीब 40 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

सीएम धामी ने कहा पीएम ने नया कीर्तिमान बनाया

इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री ने नया कीर्तिमान बनाया है। इन तीनों रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से कुमाऊं क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मिलने के साथ ही लोगों को स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी’।

सीएम धामी ने क्या कहा?

आगे सीएम धामी ने कहा ‘पीएम के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं और भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं एवं आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है’।

साथ उन्होंने कहा कि आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को खत्म कर रेलवे को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया गया है, तो भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी है।

रेल लाइन का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है

सीएम धामी बोले, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिह्न के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है’।

उत्तराखंड में आज पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। पीएम की दूरदर्शिता और स्पष्ट विजन से ही आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का 50 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 3 March 2026

मार्च 2, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rain Alert 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

कल का मौसम 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

Udham Singh Nagar Video

फ़रवरी 25, 2026