---Advertisement---

Uttarakhand News: रेल मंत्रालय की ओर से ऊना-हरिद्वार रेल मार्ग विस्तार को मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand News: रेलवे की ओर से एक खुशखबरी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, जल्द ही अब ऊना हिमाचल से चल कर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अब हरिद्वार तक चलाई जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 24, 2024 5:42 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: रेलवे की ओर से एक खुशखबरी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, जल्द ही अब ऊना हिमाचल से चल कर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अब हरिद्वार तक चलाई जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। जिसके बाद धन्यवाद का ज्ञापन सौपा है।

क्षेत्रवासियों को काफी लाभ

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि, ”इससे क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा और तीर्थाटन में बढ़ोतरी होगी। हिमाचल प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता में है।

हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग तीर्थाटन करने हरिद्वार जाते हैं। हिमाचल के यात्रीगण ट्रेन से सीधा ही हरिद्वार तक जा सकें, ऐसी सुविधा के लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर अनुरोध किया था”।

सौगात देने में कोई कसर नहीं

आगे अनुराग ठाकुर ने कहा ”विकास ही हमारी प्राथमिकता है और मोदी सरकार ने ऊना को सौगात देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन की सौगात हिमाचल को दी, जिसके शुभारंभ के लिए खुद मोदी जी ऊना भी आए थे”।

मोदी सरकार के समय में हुआ पूर्ण

जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले कि,”साल 2014 से मार्च-2019 तक अम्ब-अन्दौरा, चिंतपूर्णी मार्ग व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक का कार्य मोदी सरकार के समय मे पूर्ण हुआ। ऊना व अम्ब अन्दौरा रेलवे स्टेशन से कुल 13 ट्रेन इस जिला को देश के अलग भागों से जोड़ती हैं। ऊना-हमीरपुर रेल लाइन के निर्माण में 1500 करोड़ हिमाचल प्रदेश सरकार व 4300 करोड़ केंद्र सरकार वहन करेगी”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026