---Advertisement---

Uttarakhand News: भारी बारिश के चलते ‘उत्तराखंड आपदा प्रबंधन’ ने दी जानकारी, अब तक 52 की मौत 37 घायल और 19 लापता 

Uttarakhand News: इस वर्ष  बारिश ने सबसे ज्यादा निशाना पहाड़ी राज्यों को बनाया है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड में वज्रपात, बादल फटना और भारी बारिश ने खूब कोहराम मचाया है। ऐसे में उत्तराखंड की राज्य आपदा प्रबंधन ने बड़ी जानकारी दी है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड आपदा प्रबंधन ने बताया है, कि भारी ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 13, 2023 1:02 अपराह्न | Updated: अगस्त 13, 2023 2:58 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: इस वर्ष  बारिश ने सबसे ज्यादा निशाना पहाड़ी राज्यों को बनाया है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड में वज्रपात, बादल फटना और भारी बारिश ने खूब कोहराम मचाया है। ऐसे में उत्तराखंड की राज्य आपदा प्रबंधन ने बड़ी जानकारी दी है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड आपदा प्रबंधन ने बताया है, कि भारी बारिश और जगह-जगह बादल फटने की वजह से राज्य सरकार और लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा है। 

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन ने कही बड़ी बात 

खबरों की मानें तो इस वर्ष भारी बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान उत्तराखंड को पहुंचाया है। बताया जा रहा है इस मामले में राज्य आपदा प्रबंधन ने जानकारी दिया की आपदा के कारण  राज्य सरकार को 650 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा भूस्खलन, बारिश के चलते सड़क दुर्घटना, बादल फटने की वजह से इस वर्ष अब तक 52 लोग मारे गए हैं। वहीं 37 लोग घायल जबकि 19 लोगों की लापता होने की खबर है। 

इस मामले पर राज्य आपदा प्रबंधन ने आगे बताया कि जो कुछ भी नुकसान हुआ है।  उसकी एक रिपोर्ट तैयार करके केंद्र सरकार के पास भेजी जाएगी। ऐसे में यह कार्य मानसून खत्म हो जाने के बाद ही संभव हो सकेगा। 

शनिवार को हुआ बड़ा हादसा   

बता दें कि बीते शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले के तरसाली में अचानक से भूस्खलन हो गया। ऐसे में एक कार उसकी शिकार बन गई। बताया जा रहा है कार में बैठे 5 तीर्थ यात्रियों की मलबा से दबने के कारण मौत हो चुकी है।

देखा जाए तो इस मानसून में उत्तराखंड से ऐसी रोज खबरे निकला आती हैं। ऐसे में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी लगातार बड़े अफसरों  बैठक कर निर्देशित कर रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। इसके अलावा प्रदेश के कई और अन्य जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026