---Advertisement---

Uttarakhand News: भीषण बारिश के बीच डेंगू की चपेट में उत्तराखंड, राज्य में बढ़ रहा है बिमारियों का प्रकोप

Uttarakhand News: देखा जाए तो इस साल बेमौसम बारिश ने सबसे पहले देश के किसानों की फसल बर्बाद की। इसके बाद पहाड़ी राज्यों में बारिश ने काफी तांडव मचाया। हिमाचल में भारी तबाही हुई है।  ऐसे में कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला दौरा किया। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारी ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 21, 2023 1:23 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: देखा जाए तो इस साल बेमौसम बारिश ने सबसे पहले देश के किसानों की फसल बर्बाद की। इसके बाद पहाड़ी राज्यों में बारिश ने काफी तांडव मचाया। हिमाचल में भारी तबाही हुई है।  ऐसे में कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला दौरा किया। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारी तबाही के कारण केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह भी किया है। वहीं हिमाचल से सटा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी कुछ यही हाल है। प्रतिदिन भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने की वजह से जानमाल का नुकसान हो रहा है। ऐसे में अब बड़ी खबर आ रही है, कि उत्तराखंड राज्य में पानी जमाव कारण ‘वेक्टर जनित’ बीमारियों (Vector-borne diseases) का प्रकोप बढ़ने लगा है। 

उत्तराखंड झेल रहा है दोहरी मार

एक तरफ उत्तराखंड में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ अब खबर आ रही है, कि राज्य में ‘वेक्टर जनित’ बीमारियों (Vector-borne diseases) ने हमला बोल दिया है। दरअसल ‘वेक्टर जनित’ बीमारियां (Vector-borne diseases) ज्यादा पानी और जलजमाव के कारण उत्पन्न होती है। इन बीमारियों में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी शामिल है। बताया जा रहा है, अब पुरे प्रदेश में इसके केसेज़ बढ़ने लगे हैं। 

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने दी बड़ी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तराखंड में अब तक डेंगू के कुल 423 मामले सामने आए हैं। ऐसे में देखा जाए तो यह आंकड़ा बहुत डरवाना है। इसमें सबसे अहम बात ये है, कि केवल 1 हफ्ते के भीतर 180 मामले दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है, डेंगू से पीड़ित मरीजों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। इनमें अब तक 345 मरीजों के ठीक होने की ख़बर आई है। 

वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग सचिव डॉ आर राजेश ने बताया, सभी जिलों को निर्देश जारी किया गया है कि दवाइयां और प्लेटलेट्स का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में बनाए रखें। जिससे की पीड़ित का इलाज सही तरीके से हो सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।       

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026