---Advertisement---

Vande Bharat Train: बड़ी खबर! इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में हुआ बड़ा बदलाव; जल्दी चेक करें डिटेल

Vande Bharat Train: दिल्ली के आनंद विहार से उत्तराखंड के देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल बदल दिया गया है। आपको बता दें कि यह बदलाव ऑपरेशनल कारणों से किया गया है। वंदे भारत में यह बदलाव 22 जून 2024 से लागू होगा। ट्रेन नंबर 22457/22458 आनंद विहार टर्मिनल – ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 29, 2024 6:02 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: दिल्ली के आनंद विहार से उत्तराखंड के देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल बदल दिया गया है। आपको बता दें कि यह बदलाव ऑपरेशनल कारणों से किया गया है। वंदे भारत में यह बदलाव 22 जून 2024 से लागू होगा। ट्रेन नंबर 22457/22458 आनंद विहार टर्मिनल – देहरादून – आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में सप्ताह में छह दिन चलती है। फिलहाल यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है।

गुरूवार को नही चलेगी Vande Bharat Train

Vande Bharat Train
Vande Bharat Train

उत्तर रेलवे के पीआरओ अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक परिचालन कारणों से यह फैसला लिया गया है।वंदे भारत ट्रेन का संचालन बुधवार को आनंद विहार और देहरादून के बीच किया जाएगा। इसके बजाय, Vande Bharat Train गुरुवार को आनंद विहार-देहरादून के बीच संचालित नहीं होगी। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह के बाकी छह दिन चलेगी। ट्रेन बुधवार को भी चलेगी।

यह फैसला 22 जून 2024 से प्रभावी होगा। मालूम हो कि रेलवे की ओर से चार महीने पहले ही सूचना जारी कर दी गई है, ताकि लोगों को असुविधा न हो। ट्रेन के दिल्ली और देहरादून के बीच केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रूड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

देहरादून से सुबह 7 बजे रवाना होगी Vande Bharat Train

आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से शाम 5:50 बजे रवाना होती है। और 10:35 बजे देहरादून पहुंचती है, अगले दिन सुबह वंदे भारत ट्रेन सुबह 7 बजे देहरादून से आनंद विहार के लिए रवाना होती है। यह हरिद्वार, रूड़की, सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए 11:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचती है। गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन का परिचालन पहली बार दिल्ली और उत्तराखंड के बीच 29 मई 2023 को शुरू किया गया था। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। तेज रफ्तार से समय पर गंतव्य तक पहुंचने वाली वंदे भारत ट्रेन आज यात्रियों की पहली पसंद बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026