---Advertisement---

Vande Bharat Train: खुशखबरी! अब इस रूट पर चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट और किराया

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे ने पिछले कुछ सालों में वंदे भारत ट्रेनों पर काफी फोकस किया है। एक के बाद एक नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। वंदे भारत ट्रेन एक और नए रूट पर चलने जा रही ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 9, 2024 10:54 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे ने पिछले कुछ सालों में वंदे भारत ट्रेनों पर काफी फोकस किया है। एक के बाद एक नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। वंदे भारत ट्रेन एक और नए रूट पर चलने जा रही है। यह ट्रेन कर्नाटक के बेलगावी और पुणे के बीच चलेगी। केंद्र सरकार ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है। राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता इरन्ना कडाडी ने यह जानकारी दी है।

Vande Bharat Train: कर्नाटक के बेलगावी से पुणे के बीच चलेगी बंदे भारत ट्रेन

नए रूट पर चलने वाली Vande Bharat Train को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कडाडी को पत्र लिखकर इस संबंध में रेल मंत्रालय द्वारा लिए गए फैसले की जानकारी दी है। हालांकि बेलगावी और पुणे के बीच वंदे भारत कब शुरू होगी इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

माना जा रहा है कि इस ट्रेन के शुरू होने से न सिर्फ यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर के अंत में पीएम मोदी ने पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। अयोध्या से शुरू की गई ये ट्रेनें अब विभिन्न रूटों पर चलने लगी हैं।

Vande Bharat Train: फिलहाल 82 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं

Vande Bharat Train
Vande Bharat Train

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा था कि Vande Bharat Train की संख्या बढ़ाकर 82 कर दी गई है, और नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे पर इन ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों की सेवाओं के संबंध में 10 सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। वैष्णव ने कहा 31 जनवरी 2024 तक 82 वंदे भारत ट्रेनें परिचालन में थीं। उन्होंने कहा इसके अलावा ट्रेनों के ठहराव का प्रावधान और वंदे भारत सहित नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत चल रही प्रक्रियाएं हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026