---Advertisement---

Vande Bharat Train: ब्लैक वंदे भारत ट्रेन ने मचाई खलबली, देखते ही लोगों ने खोया सब्र, जानें आएगी भी या नहीं

Vande BharatTrain: देश की सबसे हाईटेक और स्पीड वाली ट्रेन वंदे भारत को माना जाता है। सोशल मीडिया पर अब ब्लैक कलर की वंदे भारत ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स जानना चाहते हैं कि, ये कब आएगी?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 27, 2025 6:49 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन अपनी हाई स्पीड, सुरक्षा और लग्जरी सुविधाओं के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, किराया ज्यादा होने के बाद भी लोग यात्रा करना पसंद करते हैं। फिलहाल अभी यात्रियों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार है। लेकिन इस बीच अचानक से सोशल मीडिया पर काले रंग की वंदे भारत ट्रेन सुर्खियां बटोरने लगी है। इंटरनेट पर इस एक्सप्रेस के वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। अभी तक ये ट्रेन सिर्फ नीले और नारंगी कलर में मौजूद है। अचानक से इसके नए अवतार ने लोगों के अंदर सवालों का भूचाल ला दिया। चलिए जानते हैं, ये खास ट्रेन आ भी रही है या फिर इस वीडियो में कुछ गड़बड़ है।

Vande Bharat Train क्या काले रंग में भी आ रही?

आपको बता दें, ब्लैक कलर की वंदे भारत ट्रेन को लेकर सोशल मीडिया पर जितने भी वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है।

क्योंकि ब्लैक कलर में अभी वंदे भारत एक्सप्रेस के आने की ना तो कोई आधिकारिक जानकारी है और ना ही सरकार का फिलहाल कोई प्लान है। इस वीडियो की सच्चाई ये है कि, इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की एआई की मदद से मिलकर बनाया गया है।जिन लोगों को भी इसका इंतजार है वो बिल्कुल भी भ्रमित ना हों। ब्लैक कलर की वंदे भारत ट्रेन फैक्ट चेक में फेल हो गई है।

भारत में कितने तरह की वंदे भारत ट्रेन हैं?

आपको बता दें, वर्तमान में अभी सिर्फ 150 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चेयर कार और स्लीपर दो विकल्प में सीट मौजूद हैं। वंदे भारत ट्रेन अभी सिर्फ नीले -सफेद और ऑरेंज-ग्रे कलर में ही मौजूद है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही यात्री की सुविधा की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026