---Advertisement---

पंचायत चुनाव को लेकर West Bengal में तेज हुई हिंसा, कार्यकर्ता की हत्या के बाद बोली कांग्रेस -‘बैलेट नहीं, बुलेट निर्वाचन चाहती है TMC’

West Bengal: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा तेज हो गई है। कार्यकर्ता की हत्या के बाद कांग्रेस ने केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग उठाई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 10, 2023 10:58 पूर्वाह्न | Updated: जून 10, 2023 12:39 अपराह्न

West Bengal
Follow Us
---Advertisement---

West Bengal: पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा तेज हो गई है। बीते कुछ दिनों से बंगाल के कई क्षेत्रों में हिंसा की खबरे सामने आई हैं। वहीं, मुर्शिदाबाद में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्य के बाद कांग्रेस भी आग बबूला हो गई है। जिसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इस हत्या की नींदा की है। उन्होंने राज्यपाल से पंचायत चुनाव के मद्देनजर बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग उठाई है।

ये भी पढे़ं: Rajasthan News: राजस्थान सरकार महिलाओं को देगी फ्री मोबाइल फोन, इस योजना के तहत खाते में आएंगे पैसे

‘बैलेट नहीं, बुलेट निर्वाचन चाहती है TMC’

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में माहौल फिर खराब हो गया है। कई जगह हिंसा हो रही है और ये सब पंचायत चुनाव को देखकर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों मुर्शिदाबाद के खारग्राम में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के आरोपी को स्थानिय प्रशासन का संरक्षण था। जिसके चलते वो इस हत्या को अंजाम दे पाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ये साफ करे की वो ‘बैलेट चुनाव’ चाहती है या ‘बुलेट निर्वाचन’। इस तरह की राजनीति बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी।

कांग्रेस-लेफ्ट ने किया गठबंधन

देश के ज्यादातर राज्यों में सिमटती कांग्रेस को अब राज्यों में भी गठबंधन का सहारा लेना पड़ रहा है। बीते दिनों (9 जून, शुक्रवार) कांग्रेस पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन ने इस बात का खुलासा किया की इस बार कांग्रेस मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के साथ पंचायत चुनाव लडे़गी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ गठबंधन किया है, जिसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को पहले ही दे दी गई है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Panchayat Election 2023: विपक्षी एकता के खातिर बंगाल में पीछे हटी AAP, अब नहीं लड़ेगी पंचायत चुनाव!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026