---Advertisement---

Viral News: Telangana में भगवा ध्वज का अपमान करने पर मुस्लिम शख्स की पिटाई, जानें पूरा मामला

Viral News: भारत के दक्षिणी हिस्से में स्थित तेलंगाना (Telangana) राज्य से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना के संगारेड्डी शहर में एक मुस्लिम शख्स को भगवा ध्वज का अपमान करने पर भीड़ द्वारा नग्न करके पीटा गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 25, 2024 11:31 पूर्वाह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: भारत के दक्षिणी हिस्से में स्थित तेलंगाना (Telangana) राज्य से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना के संगारेड्डी शहर में एक मुस्लिम शख्स को भगवा ध्वज का अपमान करने पर भीड़ द्वारा नग्न करके पीटा गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने भगवा ध्वज का अपमान कर उसकी रील भी बनाई थी जिसे अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

तेलंगाना के मेडक जिले में स्थित गांव के लोगों द्वारा मुस्लिम युवक की पिटाई का ये मामले तेजी से वायरल (Viral News) हो रहा है। इस पूरे प्रकरण को लेकर प्रशासन सतर्क है और मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रशासन का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर कार्रवाई के क्रम को आगे बढ़ाया जाएगा।

Viral News: भगवा ध्वज का अपमान करने पर पिटाई

सोशल मीडिया पर तेलंगाना (Telangana) राज्य से जुड़ा एक मामला तेजी से वायरल (Viral News) हो रहा है। समाचार चैनल समूह इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के एक मुस्लिम युवक ने भगवा ध्वज के साथ अपमानजनक तरीके से रील बनाई। इसके बाद रील देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मेडक जिले में स्थित एक गांव के लोगों द्वारा युवक की पिटाई कर दी गई।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक को भीड़ द्वारा नग्न कर पीटा गया और उसे सड़कों पर भी घूमाया गया। इस पूरे प्रकरण के बाद इलाके में तनाव की खबर भी सामने आई है। हालाकि प्रशासन की तत्परता से मामले पर नियंत्रण पाया गया है।

प्रशासन ने लिया मामले का संज्ञान

तेलंगाना (Telangana) में मुस्लिम युवक की पिटाई की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral News) हो रही है। प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान ले लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी मुस्लिम युवक पर भारतीय दंड संहिता यानी IPC की धारा 153(a), 295-A, 505(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपी युवक की ओर से भी मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है और पिटाई करने वाले ग्रामीणों पर 341, 323, 505(2) और 506 के तहत केस दर्ज कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral News

अप्रैल 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026

Saharanpur Viral Video

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026