---Advertisement---

Viral Video: बंदरों से बचने के लिए बच्ची ने Alexa का ऐसे किया इस्तेमाल, अक्ल पर फिदा हुए Anand Mahindra, देखें वीडियो

Viral Video: देश की बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार Mahindra के मालिक Anand Mahindra सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अकसर प्रेरणादायक वीडियो अपने एक्स अकाउंट से शेयर करते रहते हैं। जिन्हें लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आनंद महिन्द्रा अकसर लोगों की मदद भी करते हैं। आनंद महिन्द्रा ने एक ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 6, 2024 1:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश की बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार Mahindra के मालिक Anand Mahindra सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अकसर प्रेरणादायक वीडियो अपने एक्स अकाउंट से शेयर करते रहते हैं। जिन्हें लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आनंद महिन्द्रा अकसर लोगों की मदद भी करते हैं। आनंद महिन्द्रा ने एक बार फिर से एक बेहद खास वीडियो एक्स पर शेयर किया है। जिसमें एक बच्ची की बहादुरी और अक्ल के बारे में दिखाया गया। इस मासूम बच्ची ने समय पर सूझ-बूझ दिखाते हुए बंदरों से बचने के लिए जिस तरह से एलेक्सा से मदद ली ,उसे देख हर कोई इस बच्ची की तारीफ कर रहा है।

Anand Mahindra ने एक्स पर Viral Video किया शेयर

इसका वीडियो को शेयर करते हुए महिन्द्रा ने एक्स पर लिखा, ” हमारे युग का प्रमुख प्रश्न यह है कि हम प्रौद्योगिकी के गुलाम बनेंगे या स्वामी। इस लड़की की कहानी यह दिलासा देती है कि प्रौद्योगिकी हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली रहेगी। बच्ची की तुरंत प्रतिक्रिया असाधारण थी।अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, यदि वह कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का निर्णय लेती है तो मुझे आशा है कि हम ऐसा करेंगे @MahindraRise उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना सकेंगे!!”

बच्ची ने एलेक्सा से भगाया बंदर

यूपी के बस्ती जिले से एक वीडियो सामने आयी है। जिसमें देखा जा सकता है कि, निकिता नाम की एक बच्ची बता रही है कि, घर में बंदरों के घुसने पर एलेक्सा डिवाइस की मदद से अपनी छोटी बहन और खुद को उसने किस तरह से बचाया। निकिता अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताते हुए कहती है कि, हमारे घर पर कुछ मेहमान आए और उन्होंने गेट खुला छोड़ दिया। बंदर रसोई में घुस गए और सामान इधर-उधर फेंकने लगे।

इस दौरान मेरी बहन को मैं डर गए। इसके बाद मैंने एलेक्सा से कहा किस कुत्ते ही आवाज निकालों। जैसे ही एलेक्सा ने कुत्ते की आवाज निकाली बंदर भाग गए। इस तरह उसने बंदरों को भगाया। इस बच्ची का इंटरव्यू न्यूज एजेंसी ANI के द्वारा लिया गया है। इस वीडियो को आंनंद महिन्द्रा की तरफ से शेयर किया गया है। लोगों को इस बच्ची की अक्ल काफी पसंद आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

US Iran War

जुलाई 15, 2026