---Advertisement---

Wayanad Landslide: भीषण तबाही के बीच वायनाड पहुंचे Priyanka व Rahul Gandhi, प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Wayanad Landslide: केरल का वायनाड जिला बीते दो-तीन दिनों से खूब सुर्खियों में है और इसकी खास वजह है केरल के अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन का होना। दरअसल बीते दिनों भारी बारिश के कारण वायनाड के मुंडक्कई, चूरलमाला, मलप्पुरम और नीलांबुर वन क्षेत्र में भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 1, 2024 11:35 पूर्वाह्न

Wayanad Landslide
Follow Us
---Advertisement---

Wayanad Landslide: केरल का वायनाड जिला बीते दो-तीन दिनों से खूब सुर्खियों में है और इसकी खास वजह है केरल के अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन का होना। दरअसल बीते दिनों भारी बारिश के कारण वायनाड के मुंडक्कई, चूरलमाला, मलप्पुरम और नीलांबुर वन क्षेत्र में भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। वायनाड (Wayanad Landslide) में आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद केन्द्र से लेकर राज्य तक की तमाम एजेंसिया शासन के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

वायनाड में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज वायनाड पहुंचे हैं जहां वे भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

वायनाड पहुंचे राहुल और प्रियंका

केरल के वायनाड शहर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से जुड़ा मामला सामने आया जिसकी चपेट में आने से अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। केरल का वायनाड जिला राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र भी रहा है और शायद यही वजह है कि भीषण तबाही के बीच आज राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ वायनाड पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल व प्रियंका वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और इसकी चपेट में आए पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

केरल में वायनाड से लेकर अट्टामला, मुंडक्कई, चूरलमाला, मलप्पुरम और नीलांबुर वन क्षेत्र तक रेस्क्यू ऑपरेशन का काम जारी है। भारतीय सेना के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानिय प्रशासन के हजारों जवानों की मौजूदगी में, मलबों में दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

केरल के चूरलमाला नामक स्थान पर भीषण तबाही का मंजर सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें चारो तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस वीडियो में एनडीआरएफ व सेना के जवानों को कड़ी मशक्कत के साथ लोगों का रेस्क्यू करते देखा जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026