---Advertisement---

Weather News: फरवरी में चिलचिलाती धूप से परेशान हुए लोग, IMD ने बताया अगले 5 दिनों में कितना बढ़ेगा तापमान

Weather News: दक्षिण से लेकर उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों का तापमान बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। दिन-प्रतिदिन मौसम करवट ले रहा है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदलता मौसम इन दिनों बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। बदलते मौसम के कारण बच्चे बीमार होते ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 24, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 24, 2023 8:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: दक्षिण से लेकर उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों का तापमान बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। दिन-प्रतिदिन मौसम करवट ले रहा है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदलता मौसम इन दिनों बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। बदलते मौसम के कारण बच्चे बीमार होते जा रहे हैं।

अगले 5 दिनों तक मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से 5 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि, “अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। ” इसी के साथ आईएमडी ने इस साल तेज गर्मी और लू को लेकर चिंताएं भी जताई हैं।

Also Read: OMG! आ गयी इंसानों को अमर बनाने की टेक्नोलॉजी, जिंदा रहने की हसरत रखने वालों के अरमानों को पूरा करेगी Cryosleep

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

इसी के साथ मौसम विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि ,मार्च के पहले 15 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के एक या दो मौसम संबंधी उपखंड में पारा 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक बढ़ सकता है। बढ़ती गर्मी मौसम के कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया गया है जिसमें से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश के मौसम की बात की जाए तो, यहां 1 सप्ताह तक मौसम में बदलाव की संभावना कम है। लाहुल स्पीति जिले में अभी भी 110 सड़के बंद है प्रशासनिक सड़कों को खोलने का प्रयास जारी है। ख़राब मौसम के कारण लाहौल स्पीति जिले में 104 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। वहीं कन्नौज जिले में भी 68 और चंबा जिले में एक ट्रांसफार्मर ठप हो गया है।

Also Read: PM Modi पर बदजुबानी में बुरे फंसे Pawan Khera, पहले गिरफ्तारी फिर सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026