---Advertisement---

Weather News: इन राज्यों में अगले 24 घंटे तक बारिश का प्रचंड प्रकोप, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather News: साल के दूसरे महीने में दिन-प्रतिदिन मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में कड़कड़ाने वाली ठंड जा चुकी है लेकिन बारिश और बर्फबारी ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। बता दें कि, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में सुबह और शाम के ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 4, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: साल के दूसरे महीने में दिन-प्रतिदिन मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में कड़कड़ाने वाली ठंड जा चुकी है लेकिन बारिश और बर्फबारी ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। बता दें कि, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडी महसूस की जाती है। वही सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी देखने को मिलता है। इसी के साथ आने वाले कुछ दिनों में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देने वाला है जिसका असर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में देखने को मिलेगा।

पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी

मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित में 4 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में अगले 24 घंटे में सुबह और शाम के वक्त को कोहरा देखने को मिल सकता है।

Also Read: कट्टर दुश्मन Pilot और Gehlot में कैसे बन गई इस मुद्दे पर सहमति, जानें वजह

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन के कारण कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस डिप्रेशन के कारण आज तमिलनाडु, पुडुचेरी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसी के साथ तमिलनाडु के तटीय इलाकों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिसके कारण वहां का मौसम सर्द बना रहेगा। भारी बारिश के कारण तमिलनाडु के कई स्कूल बंद किए गए हैं। बता दें कि अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों और लक्षदीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Also Read: Amul Milk Price Hike: अमूल दूध पर बढ़े 3 रूपयों को कांग्रेस बता रही है अच्छे दिन!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026