---Advertisement---

Weather News: हवाओं ने बदला रुख तो मौसम ने ली करवट, इस राज्य में IMD ने जारी किया बारिश के साथ तूफान का अलर्ट

Weather News: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड के बाद बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक बारिश की चेतावनी देते हुए लोगों को आगाह किया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कई शहरों में सुबह के वक्त तापमान में बढ़ोतरी देखी जाती हैं लेकिन ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 28, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड के बाद बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक बारिश की चेतावनी देते हुए लोगों को आगाह किया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कई शहरों में सुबह के वक्त तापमान में बढ़ोतरी देखी जाती हैं लेकिन शाम तक फिर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलता है।

चलेंगी तेज हवाएं

मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इसी के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। वही उत्तर पश्चिम भारत में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Also Read: दिल्ली और पंजाब के बाद अब Rajasthan में दिखेगा AAP का दम, सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

राजस्थान में तूफान व गरज की संभावना

उत्तर भारत में ठंड के साथ राजस्थान के रेगिस्तान में भी कड़कड़ाती ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं । मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के मौसम में 2 दिन बाद फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 28 से 30 जनवरी के बीच मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ राजस्थान में हल्के तूफान व गरज की भी संभावना जताई गई है।

भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

वहीं पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी के साथ 28 जनवरी से हिमाचल प्रदेश में ताजा पश्चिमी विश्व के सक्रिय होने की संभावना है। इसी के साथ कम ऊंचाई वाले व मैदानी इलाकों के लिए बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 29 व 30 जनवरी को चंबा, कांगड़ा कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read: Union Budget 2023: इस बार वित्त मंत्री की पोटली में किसानों के लिए ये हो सकता है खास, जानें क्या लगाए जा रहे कयास

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026