---Advertisement---

Weather Update: पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरा तो UP-MP में साफ रहेगा वेदर, जानें दिल्ली-NCR के साथ देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज सुबह पहाड़ी राज्यों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसमें कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्य हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 12, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज सुबह पहाड़ी राज्यों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसमें कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्य हैं। वहीं इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ, मध्य प्रदेश, दिल्ली व एनसीआर के क्षेत्र में मौसम के साफ होने के आसार हैं। कहा जा रहा है कि आज इन जगहों पर तेज धूप खिलेगी जिससे दिन साफ रहेगा और लोगों को गर्मी का एहसास होता नजर आएगा।

पहाड़ों में नजर आ सकता है कोहरा

मौसम विभाग की माने तो देश के पहाड़ी राज्यों में आज सुबह कोहरा देखने को मिलेगा। इसमें हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं। इसके तहत कहा जा रहा है कि आज इन राज्यों में मौसम अपने करवट बदलेगा। यहां लोगों को अब सर्दी का अनुभव होता नजर आएगा। इसके साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में यहां पर्यटन बढ़ता नजर आ सकता है। बता दें कि पहाड़ों में शीत सत्र के दौरान सैलानी घूमने के लिए जाते हैं। ये सैलानी राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत सोर्स हैं।

इन राज्यों में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलकों के लिए मैसम के साफ रहने के आसार जताए हैं। इसके तहत आज देश के कई हिस्सों में सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ होगी। इसमें यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और हरियाणा जैसे राज्य हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में मौसम साफ नजर आएगा जिसका आशय है कि यहां धूप देखने को मिलेगी। वहीं राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां सुबह हल्का धूंध देखने को मिल सकता है। हालाकि दिन के समय में यहां भी मौसम साफ नजर आएगा।

दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग की माने तो देश के दक्षिणी राज्यों में आज फिर हल्की बारिश के आसार हैं। इसमें तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्से शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में आज बारिश का क्रम एक बार फिर जारी रहेगा। वहीं जल्द ही इन राज्यों को बारिश के चंगुल से मुक्ति मिलेगी जिसके बाद से लोगों को सर्दी का अनुभव होता नजर आएगा। बता दें कि इन दक्षिणी राज्यों में बारिश का क्रम पिछले तीन-चार दिनों से जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Leave a Comment