---Advertisement---

Weather Update: देश के उत्तरी हिस्सों से विदा हो रहा मॉनसून, दिल्ली और UP समेत अन्य राज्यों के लिए ये है IMD की रिपोर्ट

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर अब लगभग थमता नजर आ रहा है। इस क्रम में मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 29, 2023 4:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के उत्तरी हिस्सों में बारिश का दौर अब लगभग थमता नजर आ रहा है। इस क्रम में मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है। वहीं इसके अलावा देश के उत्तरी हिस्सों से अब बारिश खत्म होता नजर आ रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की माने तो यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल जैसे राज्यों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात में आज हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

थम रहा बारिश का दौर

बता दें कि भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। इसके तहत यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, कश्मीर और राजस्थान में मौसम साफ नजर आने की सूचना है। वहीं इसके अलावा कहा जा रहा है कि बारिश से लगातार मिल रहे राहत से इन राज्यों को निश्चित रुप से राहत मिल सकेगी और अब धीरे-धीरे आम जनजीवन पटरी पर लौट सकेगा।

इन राज्यों में दर्ज की जा सकती है हल्की बारिश

बता दें कि देश के कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां आज हल्की बारिश होने की संभावना है। इसमें झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में आज हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। बता दें कि इन मैदानी इलाकों में बारिश का क्रम पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है। इससे गुजरात और मध्य प्रदेश के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करते हुए देखा गया है।

दक्षिणी राज्यों में भी दर्ज की जा सकती है बारिश

बता दें कि देश के दक्षिणी हिस्सों मे बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। इसके तहत दक्षिणी राज्यों बारिश थमती नजर आ रही है। हालाकि कुछ ऐसे राज्य हैं जहां आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसमें तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही इन राज्यों में बारिश का दौर पूरी तरह से थम जाएगा और मौसम साफ नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Leave a Comment