---Advertisement---

Weather Update: थमते बारिश के दौर के साथ सर्द हो रही रातें! जानें UP-MP समेत देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

Weather Update: मॉनसून का दौर अब लगातार थमता नजर आ रहा है। इस क्रम में देश के जयादातर हिस्सों से बारिश के बंद होने की खबर है। अपवाद स्वरुप कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अब इसी कड़ी में सर्द रातों की शुरुआत भी हो गई है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 4, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मॉनसून का दौर अब लगातार थमता नजर आ रहा है। इस क्रम में देश के जयादातर हिस्सों से बारिश के बंद होने की खबर है। अपवाद स्वरुप कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अब इसी कड़ी में सर्द रातों की शुरुआत भी हो गई है। बीते दिन राजधानी के साथ निकट के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी जिससे रात को हल्की ठंड का एहसास देखने को मिला था। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब मॉनसून के इस थमते दौर के साथ सर्दी का सत्र दस्तक दे सकती है जिससे मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा सकता है।

वहीं यूपी के साथ मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द ही इन राज्यों से बारिश का दौर पूर्ण रुप से थमता नजर आएगा और साथ ही सर्दी की शुरुआत हो सकेगी।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

दरअसल बीती रात राजधानी के साथ आस-पास के इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। इसके तहत दिल्ली में 22 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया था। अब इस विषय में मौसम विज्ञान का कहना है कि इसके आंकड़े में अब लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में मौसम अब शीत सत्र की ओर अपने कदम आगे बढ़ा रहा है।

इन राज्यों में दर्ज की जा सकती है बारिश

बता दें कि मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक आज देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर पूर्वी के कुछ राज्य शामिल हैं। वहीं सिक्किम, बंगाल और मेघालय के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने आज अलर्ट जारी कर रखा है। इसके तहत आज इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

थमता नजर आ रहा बारिश का दौर

बात दें कि देश के ज्यादातर हिस्सों से अब बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। इसके तहत यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, कश्मीर, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बारिश के आसार नही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब देश के ज्यादातर हिस्सों से बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है जिसमें उपरोक्त सभी राज्य भी शामिल हैं और जल्द लोगों को यहां सर्दी का एहसास होना शुरू हो सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Leave a Comment