---Advertisement---

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज से बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत…जानें अन्य राज्यों के हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार अप्रैल के महीने में मौसम थोड़ी राहत बरत रहा है। कुछ दिनों पहले तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन बारिश के बाद एक बार फिर मौसम खुशनुमा हो गया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 27, 2023 7:30 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार अप्रैल के महीने में मौसम थोड़ी राहत बरत रहा है। कुछ दिनों पहले तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन बारिश के बाद एक बार फिर मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आज यानी 27 अप्रैल से दिल्ली का मौसम एक बार फिर बदल जाएगा। आज से दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। साथ ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली में आज बादलों का डेरा रहेगा। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अप्रैल को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।साथ ही हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: FIR से पहले जांच की है जरूरत, जानें Delhi Police ने Supreme Court में ऐसा क्यों कहा?

एनसीआर के मौसम के हाल (Weather Update)

लखनऊ मौसम विभाग की मानें तो आज गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। आज छिटपुट बारिश की भी संभावना है। वहीं नोएडा में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मई के पहले सप्ताह में नोएडा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, गुरुग्राम में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026