---Advertisement---

Weather Update: पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों में होगी बारिश, जानिए क्या है IMD का अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। आज भी पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 25, 2023 9:58 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 25, 2023 10:53 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: नई दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम सुहावना बना रहा। साथ ही कई इलाकों में बारिश भी हुई। लेकिन, मौसम विभाग ने आज यानी 25 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग की मानें तो कई राज्यों में आज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में बारिश की संभावना (Weather Update)

IMD की मानें तो नई दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। नई दिल्ली के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो आज 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही नई दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना (Weather Update) जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में नई दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections: कांग्रेस के 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, खड़गे के बेटे को मिला टिकट…देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान का मौसम (Weather Update)

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार आज जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभागों के कई जिलों में मेघगर्जन और बारिश की संभावना है। साथ ही आगामी 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही आज धूलभरी आंधी भी चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: Indian Railways: इन राज्यों में जानें वाली ट्रेनों को रेलवे ने किया कैंसिल, सफर पर जाने से पहले देखें लिस्ट

मौसम का पूर्वानुमान

IMD के मुताबिक अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन विभाग की मानें तो दो दिनों बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मध्य भारत के कई हिस्सों में तीन बाद बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। पूर्वी भारत के तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026