---Advertisement---

Weather Update: दिल्ली-NCR में थमता नजर आ रहा बारिश का दौर, पहाड़ो में हल्की बर्फबारी से बदल सकता है का मौसम

Weather Update: मौसम विभाग आए दकन बारिश को लेकर अपेन पूर्वानुमान जारी करता है और बताता है कि देश के किन राज्यों में बारिश होगी तो वहीं कौन से ऐसे राज्य हैं जो गर्मी का कहर झेलेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 20, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग आए दकन बारिश को लेकर अपेन पूर्वानुमान जारी करता है और बताता है कि देश के किन राज्यों में बारिश होगी तो वहीं कौन से ऐसे राज्य हैं जो गर्मी का कहर झेलेंगे। इस क्रम में मौसम विभाग ने आज फिर अपने पूर्वानुमान जारी कर बताया है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का क्रम जारी रह सकता है। विभाग की माने तो यूपी के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश का क्रम देखा जा सकता है। वहीं उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग (India Meteorological Department) का कहना है कि यहां के पर्वतीय क्षेत्रो में हल्की बारिश (Weather) का दौर अगले दो दिनों तक देखा जा सकता है। दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां बारिश का दौर थमता नजर आ रहा और परिणाम स्वरुप गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

हिमाचल के विभिन्न इलाकों में अगले दो दिनो तक हल्की बारिश (Weather) देखने को मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग की माने तो यहां के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी नजर आ सकती है जिससे मौसम सुहावना नजर आ सकता है।

मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने तटीय राज्य ओडिशा के लिए आज और कल यानी 21 सितंबर के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग का कहना है कि इस तटीय राज्य को इस दौरान भारी बारिश का सामना करना होगा। वहीं आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग का कहना है कि यहां आगामी दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

हिमाचल में हल्की बर्फबारी तो इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल को लेकर कहा है कि यहां के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी नजर आ सकती है। वहीं मैदानी इलाकों के लिए विभाग का कहना है कि आज और कल यानी 21 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की सकती है। वहीं विभाग ने उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं।

इसके अतिरिक्त मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली में अब बारिश का क्रम थमता नजर आ रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि इसके कुछ हिस्सों में काले बादल छाए रह सकते हैं जिसके परिणाम स्वरुप हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों के दो बड़े राज्य यूपी और बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे इन राज्यों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026