---Advertisement---

Weather Updates: बिहार से लेकर दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट हुआ जारी, जानें क्या है बाकी राज्यों का हाल

Weather Updates: मानसून के चलते बारिश की वजह से अधिकतर राज्यों में स्थिती हुई बहुत ही खतरनाक। एमपी और पश्चिम बंगाल में नहीं रुकेगी बारिश।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 14, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Updates
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: भारत में मानसून का कहर पूरी तरह से बना हुआ है। नार्थ इंडिया के अधिकतर राज्यों में बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश के चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। इस बार दिल्ली में यमुना स्तर का लेवल बढ़ने से राजधानी में भी बाढ़ आने का खतरा मंडराया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सिक्किम से बिहार, यूपी से लेकर सभी जगह आज तेज बारिश होने के आसार हैं। आज यानि 14 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है।

इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने बढ़ती हुई बारिश को लेकर काफी सारे राज्यों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश में आने वाले 2 दिन तेज बारिश बताई है। गुजरात राज्य में 15 और 16 जुलाई भंयकर बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा बिहार में भी मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दिया है। जिसके चलते आने वाले 2-3 बिहार में अलर्ट जारी किया हुआ है। बारिश होने की वजह से हिमाचल और उत्तराखंड में लोगों की हालत बहुत गंभीर होती जा रही है। इसके अलावा भारत के साउथ क्षेत्र में केरल, कर्नाटक , तमिलनाडु के तटीयों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।

दिल्ली की स्थिति हुई बेहाल

पिछले हफ्ते लगातार बिना रुके हुई दो दिन बारिश के चलते दिल्ली के कई सारे इलाकों में पानी भरकर बहुत बुरी हालत हो गई थी। 41 सालों बाद दिल्ली को एक बार फिर डूबने का डर सताया जा रहा है। अत्यधिक बारिश होने की वजह से युमना स्तर का पारा अपने सामान्य स्तर से काफी ऊपर आ चुका हैं। जिसके चलते दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन को बंद करने का ऐलान किया हैं इसके साथ ही दिल्ली के सभी सरकारी और‌ प्राइवेट स्कूलों को भी रविवार तक बंद करने का आदेश दिया हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026