---Advertisement---

Weather Updates: दिल्ली में बारिश का कहर कब तक रहेगा जारी,मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Updates: आने वाले चार से पांच दिनों तक भारत के कई राज्यों में हो सकती हैं भारी बारिश। गुजरात से लेकर जम्मू कश्मीर में बदलेगा तापमान।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 15, 2023 6:06 पूर्वाह्न

Weather Updates
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: उत्तरी भारत में मानसून के चलते आने वाले कुछ दिनों तक जमकर बारिश होने की संभावना जताई गई है।आने वाले 17-18 जुलाई तक भारत के कई सारे पहाड़ी इलाकों में बारिश देखी जा सकती है‌। दिल्ली से लेकर नार्थ ईस्ट‌ के काफी राज्यों जैसे सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती हैं। इसके अलावा उत्तराखंड. उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी अगले दो दिन तेज बरसात बताई गई हैं।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

भारत में राजस्थान राज्य में आने वाले 4 से 5 दिन तेज बारिश होने की संभावना है। ओडिशा राज्य में 15 से 19 तारीख तक बारिश बताई गई है। उत्तराखंड में सोमवार को काफी तेज बारिश होने का मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में 15 से लेकर 17 जुलाई तक खूब तेज बारिश बताई गई है। वहीं दक्षिणी भारत की तरफ से गोवा , कर्नाटक में एक बार फिर सोमवार से बारिश होने की संभावना दर्ज की गई है। कर्नाटक राज्य में 15 से लेकर 18 यानि मंगलवार तक बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना है। महाराष्ट्र समेत गुजरात में भी आने वाले 3-4 दिन बारिश का खतरनाक रुप देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में जारी येलो अर्लट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई सारे इलाकों में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है‌। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री बताया गया है। जबकि कभी तीन-चार दिन से दिल्ली में बारिश बंद थी। लेकिन मौसम विभाग ने आज यानि शनिवार को दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। पिछले कई दिनों पहले हुई बारिश के चलते अभी तक दिल्ली की काफी जगहों पर पानी जमा हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026