---Advertisement---

Weather Updates: दिल्ली NCR में फिर जमकर बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर में कैसा है आज मौसम

Weather Updates: आने वाले पांच दिन उत्तरी भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश होने वाली है। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 18, 2023 6:11 पूर्वाह्न

WEATHER Updates
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: उत्तर भारत में मानसून का कहर अभी भी देखने को मिल रहा हैं। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक हर जगह बारिश ने बड़ा ही बुरा हाल‌ किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिन इन पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश आने का अलर्ट जारी किया है जिसके चलते वहां पर रहे लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

यमुना का जल स्तर हुआ कम

पिछले दो -तीन से बिल्कुल कम और बारिश न होने की वजह से दिल्ली में स्थित यमुना नदी का जल स्तर नीचे होने लग गया है। जिसे वहां के आसपास रह रहे लोगों की दिक्कतें कम होती हुई नजर आ रही है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट से लेकर मजनू का टीला तक का रास्ता थोड़ा साफ होते हुए दिखाई दे रहा है। दिल्ली में अभी भी मानसून ने पूरी तरह से अपना कहर नहीं छोड़ा है। ऐसे में दिल्ली में अगले पांच दिन मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में फटा बादल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक गांव में एकदम से बादल फटने की खबर आई थी। जिसके चलते वहां बाढ़ का प्ररुप देखने को मिला था। बाढ़ के चलते वहां के स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कुल्लू के अलावा किन्नौर समेत कई सारे जिलों में आने वाली 22 जुलाई तक भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें , तो आने वाले 4 से 5 दिन इस राज्य में भयंकर बारिश होने वाली है जिसके कारण यहां पर भूस्खलन की स्थिती होने के डर भी है। इसके अलावा उत्तरी भारत के अन्य राज्य पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और यूपी में भी बारिश देखने को मिल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026