---Advertisement---

Weather Updates: अगले एक हफ्ते तक दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी जमकर बारिश‌, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

Weather Updates: बारिश जल्द ही इन राज्यों में अपना कहर मचाना शुरू करने वाली हैं। आने वाले 5 दिनों कर बढ़ सकती हैं परेशानी को लेकर दिक्कतें।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 19, 2023 6:07 पूर्वाह्न

Weather Updates
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: भारत में आई लगातार बारिश ने अधिकतर राज्यों में काफी बुरा हाल‌ किया हुआ है। राजधानी में दो दिन हुई बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। नॉन स्टॉप हुई बारिश के चलते यमुना नदी में पानी का बहाव अपने सामान्य स्तर से काफी अधिक ऊपर पहुंच चुका था। जिसके चलते बाढ़ आने का खतरा भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा था। बढ़ती हुई बारिश को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 2-3 बंद‌ करने का आदेश दिया था। आज यानि 19 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है।

इन राज्यों में अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों के लिए दिल्ली समेत काफी सारे राज्यों में बारिश को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा -कोंकण , पूर्वी राजस्थान,असम , विदर्भ , मेघालय , पंजाब, हरियाणा और यूपी में मूसलाधार और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

पहाड़ी इलाकों में होगी झमाझम बारिश

देश‌ के पहाड़ी इलाकों में आने वाले 2-3 दिन तेज बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश , जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड राज्य के विभिन्न इलाकों पर तेज बारिश देखी जाएगी। पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते यहां के रास्तों में काफी दरारें और पहाड़ गिरने की समस्याएं देखी जा रही है। अत्यधिक बारिश होने की वजह से पहाड़ों के कई इलाकों में बिजली की कटौती देखने को मिलेगी। जिसे वहां पर रहने वाले लोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली में एक बार फिर अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में बारिश के होने से एक बार फिर यमुना नदी में पानी का लेवल बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली प्रशासन ने यमुना के आस-पास रह‌ रहे स्थानीय लोगों को एकदम सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया है। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश दो दिन से लगातार होती हुई नजर आ रही है। ऐसे में इन जगहों पर येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026