---Advertisement---

West Bengal Nurse Molested: कोलकाता रेप कांड के बाद फिर दहला बंगाल, नर्स के साथ मरीज ने की गंदी हरकत, बयान हो रहा वायरल

West Bengal Nurse molested: कोलकाता रेप कांड के बाद अब नर्स के साथ मरीज ने की छेड़छाड़।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 1, 2024 4:23 अपराह्न

Nurse Molested in West Bengal (2)
Follow Us
---Advertisement---

West Bengal Nurse Molested: कोलकाता रेप कांड और जूनियर डॉक्टर की हत्या का मामला अभी बंगाल में थमा भी नहीं था कि, बंगाल से एक ऐसी ही खबर सामने आ गई।यहां के एक अस्पताल में मरीज ने नर्स के साथ गंदी हरकत की है। ये घटना इलामबाजार प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है।

बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने नर्स का वीडियो किया शेयर

घटना की जानकारी महिला ने कैमरे पर दी है। जिसका वीडियो बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “पश्चिम बंगाल में सितंबर 2024 का पहला दिन यौन उत्पीड़न के चार मामलों के साथ शुरू होता है:

  1. बीरभूम के लांबाबाजार स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के साथ छेड़छाड़। शेख अब्बासुद्दीन नामक व्यक्ति ने रात की ड्यूटी के दौरान उसके गुप्तांगों को जबरदस्ती छुआ। ममता बनर्जी महिलाओं के लिए कार्यस्थलों को सुरक्षित बनाने के बजाय रात में काम करने के लिए नर्स को दोषी ठहराएंगी।
  2. नादिया के कृष्णगंज के भजनघाट में नाबालिग के साथ बलात्कार।
  3. मध्यमग्राम में टीएमसी पंचायत सदस्य ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ बलात्कार किया।
  4. कल रात हावड़ा सदर अस्पताल के सीटी स्कैनर रूम में एक लड़की के साथ यौन शोषण किया गया।

ममता बनर्जी की बदौलत पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य है। उन्होंने बलात्कार और पोक्सो मामलों में आरोपियों को दंडित करने के लिए कड़े नियमों को लागू करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के लिए कुछ नहीं किया।

मुख्यमंत्री के तौर पर वह एक बड़ी आपदा हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।”

नर्स ने क्या कहा?

बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय की तरफ से शेयर की गई इस वीडियो में इलामबाजार प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली नर्स बता रही है कि, आपातकालीन विभाग में वह एक मरीज को सलाइन चढ़ाने गई थी। इस दौरान मरीज ने अपने परिजनों के सामने उसके शरीर को गंदी तरह से टच किया। इस घटना के बाद अस्पताल पुलिस पहुंची, जहां पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच चल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026