---Advertisement---

कौन है 4 साल के मामूम बच्चे की हत्यारन मां Suchana Seth? जिसने इस बात पर बेटे को उतारा मौत के घाट

Suchana Seth ने अपने ही 4 साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। जिसके बाद मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 9, 2024 4:58 अपराह्न

Suchana Seth kill
Follow Us
---Advertisement---

Suchana Seth: दुनिया में एक औरत को सबसे ज्यादा प्यार अपने बच्चों से होता है। मां अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ जाती है। यही वजह है कि, एक मां को ईश्वर के बाद दूसरा स्थान दिया गया है। लेकिन क्या हो जब मां ही अपने मासूम की हत्यारन बन जाए। वैसे अमूमन बहुत ही कम देखा जाता है जब कोई मां अपने बच्चे की जान ले। लेकिन जुर्म की दुनिया में ऐसा कोई रिश्ता नहीं जो खून से रंगा ना हो। ये कहानी भी कुछ ऐसी ही है। सूचना सेठ नाम की एक महिला ने अपने 4 साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। ये खबर जैसे ही सामने आयी वैसे ही लोग इसके बारे में जानने के लिए सोशल मीडिया और खबरों का सहारा लेने लगे। चलिए आपको इस हत्यारन मां सूचना सेठके बारे में कुछ बातें बताते हैं।

AI Company की CEO ने अपने ही बच्चे को क्यों मारा?

Suchana Seth की शादी साल 2010 में हुई थई। शादी के 9 साल बाद बेटा हुआ और अगले ही साल यानि की 2020 में पति से तालाक हो गया। कोर्ट के आदेश अनुसार चार साल का मासूस महिला के साथ ही रह रहा था। बच्चे को पिता से मिलने की सिर्फ रविवार को ही इजाज थी। महिला नहीं चाहती थी कि, उसका पति अपने बच्चे से मिले। इसलिए उसने गावा कैंडोलिम होटल के कमरा नंबर 404 में अपने बेटे ही हत्या कर दी। इसके बाद वो अपने बच्चे की लाश को बैग में भरकर कर्नाटक जा रही थी।

मामले का कैसे हुआ खुलासा

जब वो होटल से निकली तो उसके पास बच्चा नहीं था। जिसके बाद जब उससे पूछा गया तो महिला ने बताया उसका बच्चे किसी दोस्त के पास रुका है। महिला जब होटल से बाहर निकल गई तो होटल के कर्मचारियों ने रुम में खून के धब्बे देखे । जिसके बाद उन्हें शक हुआ और इन लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस गाड़ी से महिला निकली थी उस टैक्सी ड्राइवर को होटल ने पूरी जानकारी दी। जिसके बाद वो महिला को कर्नाटक के चित्रदुर्ग इलाके के पुलिस स्टेशन में ले गया।जहां पर ये पूरा मामला खुल गया। बताया जा रहा है कि, महिला काफी पढ़ी-लिखी है। उसने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलोशिप की है। वो द माइंडफुल एआई लैब नाम की AI कंपनी चलाती है। इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 29, 2026

Punjab News

जुलाई 29, 2026

Punjab News

जुलाई 29, 2026

 Punjab News

जुलाई 29, 2026

Rashifal 29 July 2026

जुलाई 28, 2026

Rain Alert 29 July 2026

जुलाई 28, 2026