---Advertisement---

Wrestlers Meeting: बृजभूषण मामले पर सरकार ने पहलवानों की सुनी, केन्द्रीय मंत्री ने कहा- ‘अब नहीं होगा प्रदर्शन’!

Wrestlers Meeting: WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवान आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मिलने पहुंचे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 7, 2023 4:28 अपराह्न | Updated: जून 7, 2023 6:46 अपराह्न

Wrestlers Meeting
Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Meeting: कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन अब नरम पड़ता दिखाई दे रहा है। बीते दिनों जहां पहलवानों ने 9 जून को होने वाले प्रदर्शन को स्थगित कर दिया था, तो वहीं आज (7 जून, बुधवार) पहलवान सरकार के न्योते पर मुद्दा सुलझाने पहुंचे।

दरअसल, बीते दिनों केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से बात करने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद आज पहलवान (बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक) अनुराग ठाकुर के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। हालांकि पहलवान विनेश फोगाट इस बैठक में शामिल नहीं हुईं। दोनों पक्षों की बीच ये बैठक करीब 5 घंटे तक चली।

आंतरिक शिकायत समिति का होगा गठन

बैठक के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पहलवानों के साथ बैठक हुई। पहलवानों ने अपनी सभी मांगें सरकार के सामने रखीं, जिन पर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए कुश्ती महासंघ की एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता एक महिला करेगी। इसके साथ ही पहलवानों के खिलाफ सभी FIR वापस ली जाएंगी।

15 जून से प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान

बैठक के बाद जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों ने यह भी अनुरोध किया है कि 3 कार्यकाल पूरा कर चुके बृजभूषण सिंह और उनके सहयोगियों को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए। उनकी इस मांग पर सरकार के साथ चर्चा की जाएगाी। ठाकुर ने आगे कहा कि पहलवानों ने फिलहाल अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। वे 15 जून से पहले कोई प्रदर्शन नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें: MSP Hike: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, एमएसपी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, इन फसलों पर होगा फायदा

रंग लाई अमित शाह की मेहनत

बता दें कि बीते दिनों पहलवानों ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान पहलवानों ने कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। वहीं, अमित शाह ने पहलवानों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि था कि पहलवान अपना प्रदर्शन खत्म कर दें। किसी भी खिलाड़ी पर कोई कार्रवाई नहीं दी जाएगी। इसके बाद से पहलवानों का प्रदर्शन नरम दिखाई दे रहा है।

काम पर वापस लौटे पहलवान

पहलवानों के प्रदर्शन का नरम पन इस बात से भी झलक रहा है कि पहलवान अपने काम पर वापस लौट आए हैं। हालांकि उन्होंने आगामी प्रदर्शन की बातों को नहीं नकारा है। बीते दिनों ही पलहवान साक्षी मलिक काम पर वापस लौटी हैं। जब उनसे पूछ गया कि क्या अब प्रदर्शन खत्म हो जाएगा ? तो उन्होंने कड़े शब्दों में इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं अपने काम पर वापस लौटी हूं, जो मेरी जिम्मेदारी है। लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। ये पहले की तरह ही जारी रहेगी।”

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest: रंग लाई गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत, अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026