---Advertisement---

Delhi News: बाइक टैक्सी बैन के चलते रोजगार का संकट, युवाओं ने LG को लिखा पत्र, राहत की उठाई मांग

Delhi News: दिल्ली में बाइक टैक्सी बैन के चलते कई युवाओं के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। युवाओं ने दिल्ली के LG को पत्र लिखकर राहत की मांग की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 16, 2023 3:52 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में बाइक टैक्सी बैन के चलते कई युवाओं के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आलम यह है कि टैक्सी चालकों के लिए घर चलाना अब मुश्किल हो चुका है। ऐसे में राहत की मांग करते हुए कुछ टैक्सी चालकों ने दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। बाइक टैक्सी चालकों का कहना है कि बैन के चलते उनके रोजगार पर संकट पैदा हो गया है। जिससे उन्हें घर चलाने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। ऐसे में उन्हें राहत प्रदान की जाए।

ये भी पढ़ें: सोनभद्र को CM Yogi की बड़ी सौगात, 414 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

टैक्सी चालकों ने LG को लिखा पत्र

उप-राज्यपाल को लिखे पत्र में बाइक टैक्सी चालकों ने लिखा, “यह हमारी आजीविका का स्रोत है और इसे रोकने से हमारा जीवन मुश्किल हो जाएगा। हमारे लिए खाने का इंतजाम करना, बच्चों की शिक्षा का खर्च और माता-पिता को मेडिकल ट्रीटमेंट कठिन हो जाएगा। हमें उम्मीद है कि आप (एलजी) इसका समाधान निकालेंगे।” एक टैक्सी चालक ने लिखा,”पिछले साल मेरा वाई-फाई लगाने का काम छूट गया था। अब यही मेरी रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया है। मेरे पिता बूढ़े हैं और काम नहीं कर सकते। मेरी मां ज्यादातर समय बीमार रहती हैं। मेरे तीन भाई-बहन मुझ पर निर्भर हैं। अगर मेरा काम छूट गया तो मैं घर कैसे संभाल पाऊंगा ?”

क्या है मामला ?

बता दें कि दिल्ली में बाइक टैक्सी सेवा पर बैन है। दिल्ली सरकार ने हाल ही में इस पर बैन लगाते हुए इसके लिए नई पॉलिसी बनाने की बात कही थी। जिसके बाद उबर-रैपिडो जैसी कंपनियों ने इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। मामले में सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने बैन हटाते हुए दिल्ली सरकार से जल्द इस पर पॉलिसी बनाने को कहा था। बाद में ये मामला SC जा पहुंचा था, जहां कोर्ट ने बैन बरकरार रखते हुए दिल्ली सरकार को जल्द पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026