---Advertisement---

आर्थिक संकटों से हैं परेशान तो शुक्रवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, मां लक्ष्मी का बना रहेगा आशीर्वाद

Shukrawar Upay: हिंदू धर्म में व्रत काफी ज्यादा मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि, हर सप्ताह हर एक अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे में सप्ताह में शुक्रवार का दिन मां वैभव लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि, इस दिन पूजा-पाठ और उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 14, 2023 11:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shukrawar Upay: हिंदू धर्म में व्रत काफी ज्यादा मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि, हर सप्ताह हर एक अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे में सप्ताह में शुक्रवार का दिन मां वैभव लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि, इस दिन पूजा-पाठ और उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है जिसके चलते वह आपके जीवन की सारी आर्थिक समस्याओं को दूर कर देती है। ‌शुक्रवार के दिन घर पर मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने से आपके जीवन में सभी आर्थिक संकट नष्ट हो जाते हैं। वही घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

जीवन में पाए सुख समृद्धि

इसी कड़ी में अगर आप भी मां वैभव लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन कुछ ऐसे उपाय और मंत्रों का जाप करना होगा जिसकी मदद से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे उपाय और मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका पाठ करके आप अपने जीवन में सुख समृद्धि पा सकते हैं।

शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय

अगर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में बात करें तो, शुक्रवार के दिन आप अपने घर में पहली रोटी गौ माता के लिए निकालें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहती है। इसी के साथ शुक्रवार के दिन आप लक्ष्मी जी का ध्यान करते हुए श्रीसूक्त का पाठ करना ना भूले। श्रीसूक्त का पाठ करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाती है। वही इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और प्रसाद के रूप में इस खीर को ग्रहण करके परिवार के लोगों में बांटे। साथ ही विवाहित महिलाएं मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन सुहाग का सामान मां लक्ष्मी को चढ़ाए ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है। इसी के साथ ऐसा कहा जाता है कि, मां लक्ष्मी को कमल का फूल काफी ज्यादा प्रिय है ऐसे में आप शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ा सकते हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के मंत्र

विष्णुप्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं जगद्वते
आर्त हंत्रि नमस्तुभ्यं, समृद्धं कुरु मे सदा
नमो नमस्ते महांमाय, श्री पीठे सुर पूजिते
शंख चक्र गदा हस्ते, महां लक्ष्मी नमोस्तुते
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।।

Also Read: आखिर क्यों Chandrayaan-3 को चंद्रमा पर ही भेजा जा रहा है ? जानिए इस मिशन से जुड़े कई Interesting Facts

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026