---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 08 April 2023: स्वाति नक्षत्र के साथ बन रहा ये शुभ योग, जानें आज का पंचांग

हिन्दू धर्म में हिंदी पंचांग का विशेष महत्व है। हर दिन तिथि और योग में बदलाव देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं, आज के दिन कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 8, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 08 April 2023: हिंदू धर्म में पंचांग को विशेष दर्जा दिया गया है। बता दें, किसी भी मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त का जानना बहुत जरूरी है। इस शुभ मुहूर्त में किसी भी कार्य को करने से व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम मिलता है।

आज का दिन शनिवार है। आज जातकों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। आज के दिन कई सारे योग भी बन रहे हैं। इस योग और मुहूर्त में पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के सभी कार्य सफल होते हैं।

जानें आज का पंचांग

आज 8 अप्रैल 2023 है। आज का दिन शनिवार है। वहीं आज की तिथि चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज के दिन स्वाति नक्षत्र बन रहा है, जो दोपहर 13 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज वज्र योग बन रहा है। ये योग रात 23 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है।

जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

आज दिनांक 8 अप्रैल 2023 को सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 3 मिनट है। वहीं सूर्यास्त का समय शाम 18 बजकर 42 मिनट है। बता दें, आज का चंद्र राशि तुला है। वहीं ऋतु वसंत है।

जानें क्या है राहुकाल का समय

आज यानी शनिवार के राहुकाल की शुरुआत 9 बजकर 13 मिनट से हो रही है। वहीं इसका समापन सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर होगा। बता दें, इस समय में किसी भी शुभ कार्य का करना वर्जित है। कहते हैं, इस समय अगर कोई भी शुभ कार्य किया जाए तो इसका विपरीत प्रभाव जातकों पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

जानें आज का अभिजीत मुहूर्त

आज के अभिजीत मुहूर्त की शुरुआत सुबह 11 बजकर 58 मिनट से हो रही है। वहीं इस शुभ तिथि का समापन दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर होगा। इस शुभ मुहूर्त किसी भी मांगलिक कार्य के लिए काफी बेहतर माना गया है। इसके साथ आज का दिशा शूल पूर्व है।

जानें क्या है ताराबल और चंद्रबल

आज यानी शनिवार के दिन ताराबल अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरभाद्रपद है। वहीं, चंद्रबल मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rashifal 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Rashifal 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

Rashifal 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rashifal 25 August 2026

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026