---Advertisement---

Adhik Maas Amavasya 2023 में करें ये काम, पितृ, कालसर्प और शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

Adhik Maas Amavasya 2023: हिंदू धर्म में अमावस्या को बेहद खास माना जाता है। हर महीने अमावस्या आती है लेकिन अधिक मास की अमावस्या 2023 (Adhik Mass Amavasya 2023) को काफी ज्यादा अहम माना जाता है। ऐसे में आपको बता दें कि, इस साल सावन के अधिक मास की अमावस्या 16 अगस्त यानी आज है। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 16, 2023 11:39 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 16, 2023 12:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Adhik Maas Amavasya 2023: हिंदू धर्म में अमावस्या को बेहद खास माना जाता है। हर महीने अमावस्या आती है लेकिन अधिक मास की अमावस्या 2023 (Adhik Mass Amavasya 2023) को काफी ज्यादा अहम माना जाता है। ऐसे में आपको बता दें कि, इस साल सावन के अधिक मास की अमावस्या 16 अगस्त यानी आज है। ऐसा कहा जाता है कि, अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध करने से पितृ दोष (Pitru dosh), कालसर्प दोष और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। इसी के साथ इस दिन पवित्र नदी में स्नान दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

अधिक मास की अमावस्या का शुभ मुहर्त

ऐसे में अगर अधिक मास की अमावस्या (Adhik Mass Amavasya) के शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो, इस अमावस्या का शुभ मुहूर्त 15 अगस्त को दोपहर 12:42 से शुरू होकर 16 अगस्त दोपहर 3:07 पर रहेगा। ऐसे में आप इस समय विधि विधान से पूजा करके अपनी मनोकामनाएं मांगे। इस दिन आप सुबह जल्दी उठकर गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें और सूर्य व तुलसी को जल अर्पित करें। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। इसी के साथ इस दिन आप शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और गाय को चावल अर्पित करें। अधिक मास की अमावस्या पर ये सब चीज करना काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है।

भूलकर भी न करें ये काम

इसी के साथ हम आपको ये भी बताने वाले हैं कि, आप अधिक मास की अमावस्या के दिन भूलकर भी ये काम ना करें। दरअसल इस दिन नकारात्मक शक्तियां काफी ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं। इसलिए आप अमावस्या की रात को किसी सुनसान जगह पर ना जाएं। इसी के साथ आप इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अमावस्या के दिन भूलकर भी शमशान घाट व कब्रिस्तान के पास न जाए। वही अमावस्या के दिन घर में लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में वाद विवाद काफी ज्यादा बढ़ जाता है और ऐसा कहा जाता है कि अमावस्या के दिन लड़ाई झगड़ा करने से पितृ नाराज हो जाते हैं।

इस दिन जरूर करें ये काम

अधिक मास की अमावस्या 2023 (Adhik Mass Amavasya 2023) के दिन आप सुबह जल्दी स्नान करके नदी में आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी। वहीं अगर आप कल सर्प दोष के दोषी है तो इस दिन आप चांदी के नाग नागिन की पूजा करें और इसे बहते जल में प्रवाहित कर दे। वही पितरों की आत्मा को शांति के लिए आप इस दिन कुत्ते और कौए को भोजन अवश्य कराएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026