---Advertisement---

Heart Surgery के बाद एक्सरसाइज करना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Heart Surgery: दिन पर दिन हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ रहा है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि सर्जरी करवानी पड़ती है। मगर सर्जरी के बाद मरीजों को कई सारी चीजों का ध्यान बेहतर ढंग से रखना पड़ता है। वहीं कई सारे लोगों का सवाल आता है कि हार्ट सर्जरी के बाद ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 30, 2023 1:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Heart Surgery: दिन पर दिन हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ रहा है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि सर्जरी करवानी पड़ती है। मगर सर्जरी के बाद मरीजों को कई सारी चीजों का ध्यान बेहतर ढंग से रखना पड़ता है। वहीं कई सारे लोगों का सवाल आता है कि हार्ट सर्जरी के बाद एक्सरसाइज करना सही है या गलत? इससे मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होता है या एक्सरसाइज करने से खतरे की घंटी बजती है। इन सारी चीजों को आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। तो आइए जानते हैं।

हार्ट सर्जरी के बाद इन चीजों का ध्यान रखना है जरूरी

एक इंटरव्यू के दौरान कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत जैन ने हार्ट सर्जरी को लेकर कई सारी चीजों को सांझा किया है। डॉक्टर बताते हैं कि मरीज को ठीक होने में काफी समय लगता है। कुछ समय बाद ही मरीज सामान्य लाइफस्टाइल में परिवर्तित हो पाता है। इन सभी के बीच मरीज को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें थकान, कमजोरी, नींद की कमी, बदन दर्द शामिल है। इसके लिए मरीज को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कई बार डाइट और लाइफस्टाइल बिगड़ने के बाद मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मरीजों को खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, जिसमें नमक का सेवन कम ही मात्रा में करना चाहिए। वरना ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा मंडराता रहता है। इसलिए हार्ट सर्जरी के मरीजों को हेल्दी डाइट निश्चित रूप से लेनी चाहिए, जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियां, फल शामिल है।

कुछ समय तक बनाएं एक्सरसाइज से दूरी

हार्ट सर्जरी के बाद मरीजों को कई सारी चीजों का ख्याल बेहतर ढंग से रखना चाहिए। वरना परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं बात करें एक्सरसाइज की तो कुछ समय तक मरीजों को आराम ही करना चाहिए। सर्जरी के तीन हफ्ते बाद मरीज हल्की वॉक शुरू कर सकते हैं, जो सिर्फ 3 से 5 मिनट की होगी। मगर इसका प्रेशर शरीर पर पड़ना नहीं चाहिए। वहीं जब सर्जरी को 1 महीना हो जाए तो अपनी रूटीन में 5 से 7 मिनट का वॉक शामिल कर सकते हैं। मगर इस वक्त भी एक्सरसाइज और भारी सामान उठाने से परहेज ही करना होगा।

Also Read: Ectopic Pregnancy से जुड़े इन लक्षणों को महिलाएं भूलकर भी ना करें इग्नोर, ऐसे केस में इस तरह से करें उपचार

हार्ट सर्जरी होने के 3 महीना बाद से कुछ चीजों को अपनी रूटीन में शामिल किया जा सकता है। मगर इस समय में परहेज रखना बहुत जरूरी है। वरना परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए सर्जरी के 3 महीने बाद भी दवाएं लेते रहें और आराम भी करें। अगर उस समय किसी भी प्रकार की परेशानी दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

3 महीने बाद करें हल्के व्यायाम

हार्ट सर्जरी के तीन महीने बाद आप 10 से 15 मिनट वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा हल्के व्यायाम को रूटीन में शामिल कर सकते हैं। मगर भूलकर भी एक्सरसाइज न करें। अगर एक्सरसाइज करना भी है तो उसे बेड पर ही बैठकर आराम से करें। हार्ट सर्जरी के बाद सावधान रहना बहुत जरूरी है। वरना इसका गहरा प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए सर्जरी के बाद रुटीन में कोई भी बदलाव लाने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें। एक चीज का खास ध्यान रखें, अपनी मर्जी से कोई भी योग और एक्सरसाइज को न करें।

Also Read: शादी के बाद कपल गोल सेट करते नजर आए KL Rahul और Athiya Shetty, जबरदस्त केमेस्ट्री देख दिल हार बैठे फैंस

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026