---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: मुंबई के इन फेमस पंडालों में विराजमान हो चुके हैं बप्पा, खास थीम्स के चलते लग रहा है भक्तों का तांता

गणेश पंडालों की धूम भी हर जगह देखने को मिल रही है. खासकर मुंबई के पंडाल अपनी अलग थीम पर गणेश स्थापना के लिए जाने जाते हैं वहां भी भक्तों का तांता लगा है. ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे गणेश पंडालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप भी विघ्नहर्ता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए जा सकते हैं.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 20, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Ganesh Chaturthi 2023:
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: पूरे देश में गणेशोत्सव की शुरूआत खूब जोश और उत्साह के साथ हो चुकी है, 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में लोग अपने घर बप्पा को लाकर पूरे तन-मन से उनकी पूजा पाठ में लीन नजर आ रहे हैं. इस बीच गणेश पंडालों की धूम भी हर जगह देखने को मिल रही है. खासकर मुंबई के पंडाल अपनी अलग थीम पर गणेश स्थापना के लिए जाने जाते हैं वहां भी भक्तों का तांता लगा है. ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे गणेश पंडालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप भी विघ्नहर्ता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए जा सकते हैं.

लाल बागचा राजा के दर्शन

मुंबई में स्थित यह गणेश पंडाल सबसे जाने माने पंडालों में से एक है, यहां हर साल बड़ी तादाद में भक्त मंगलमूर्ति के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने लिए आते हैं. हर आम से लेकर खास व्यक्ति तक हर इंसान यहां पहुंचता है. इस बार छत्रपति शिवाजी की थीम को लेकर पंडाल साजाया गया है, ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त यहा सच्चे मन से बप्पा से कुछ मांगता हैं विघ्नहर्ता उनकी सभी मुरातों को पूरा करते हैं.  

मुंबई चा राजा है सबसे पुराने पंडालों में से एक

जैसा कि नाम से ही साफ है मुंबई चा राजा सबसे पुराने गणेश पंडालों में से एक है, हर साल यहां विधी विधान के साथ बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की जाती है. लोगों का भी इस पंडाल में दस दिनों तक दर्शन का सिलसिला चलता रहता है, लोग दूर-दूर से यहां दर्शन के लिए आते हैं.

जीएसवी गणेश पंडाल की भव्यता है मनमोहक

जीएसवी गणेश सेवा पंडाल में भी हर साल धूम धाम के साथ बप्पा की स्थापना की जाती है. यहां पूरे पंडाल को खास तरह से सजाया जाता है कि यहां की भव्यता देखते ही बनती है आप भी यहां के गणपति के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026