---Advertisement---

Good Friday Myths and Folklore: कीले ठोकने से लेकर हॉट क्रॉस बन्स तक गुड फ्राई डे से जुड़े ये अंधविश्वास सिर घुमा देंगे

Good Friday Myths and Folklore: ईसाई धर्म में मान्यता रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत खास है। क्योंकि 3 अप्रैल को दुनियाभर में गुड फ्राईडे मनाया जा रहा है। इस दिन प्रभू यीशू को सूली पर चढ़ाया गया था। इसीलिए इससे जुड़ी कुछ मान्यताएं और अंधविश्वास हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 3, 2026 10:46 पूर्वाह्न

Good Friday Myths and Folklore
Follow Us
---Advertisement---

Good Friday Myths and Folklore:  ईसाई धर्म में क्रिसमस डे के बाद गुड फ्राई डे का बहुत महत्व होता है। इस दिन प्रभु यीशू को सूली पर चढ़ाया गया था। इसीलिए क्रिश्चियन लोग इस त्योहार को बलिदान के तौर पर मनाते हैं।  लेकिन इस साल का गुड फ्राई डे बेहद खास है। क्योंकि जीसस क्राइस्ट को 3 अप्रैल को शुक्रवार के दिन ही सूली पर चढ़ाया गया था और आज  3 अप्रैल के साथ गुड फ्राइडे भी है। इसी लिए ईसाई धर्म पर विश्वास करने वाले लोगों के लिए ये दिन बेहद स्पेशल है।आपको बता दें, गुड फ्राई डे के तीन दिन बाद ईस्टर मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि, गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद रविवार को प्रभु यीशु दोबारा जीवित हो गए थे। बहुत कम लोगों को पता होगा कि, गुड फ्राई डे से जुड़े कुछ अंध विश्वास हैं। इस दिन कीले  ठोकने से लेकर हॉट क्रॉस बन्स को बनाए जाने की कुछ  कहानियां हैं। जिसे ईसाई धर्म के लोग करते हैं।

Good Friday Myths and Folklore:  ईसाई धर्म के लोग नहीं धोते कपड़े

बहुत कम लोगों को पता होगा कि, गुड फ्राईडे को ईसाई लोग कपड़े नहीं धोते हैं। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन कपड़े धोना काफी अशुभ होता है। इसके पीछे एक कहानी है। मान्यता है कि, प्रभु यीशु को सूली पर ले जाते समय गीले कपड़ों से मारा गया था, इसलिए इस दिन कपड़ों की धुलाई करने से परिवार में दुर्भाग्य और समस्याएं आ  सकती हैं।

कीलों को नहीं ठोका जाता

प्रभु यीशू को गुड फ्राईडे के दिन ही लोहे की कीलों से सूली पर चढ़ाया गया था। इसी लिए इस दिन ईसाई लोग कोई भी लोहे का काम और कीलें नहीं ठोकते हैं। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

हॉट क्रॉस बन्स से जुड़ा अंधविश्वास

हॉट क्रॉस बन्स खाने के शौकीनों से भी जुड़ा गुड फ्राईडे को एक खास किस्सा है। ऐसा माना जाता है कि, अगर इस दिन ये बन्स बनाए जाएं तो ये कभी भी खराब नहीं होते हैं। इसके साथ ही हॉट क्रॉस बन्स को किचन में लटकाने से सारी नेगेटिव एनर्जी घर से बाहर निकल जाती हैं। अंधकार को दूर करने के लिए इन्हें हर ईसाई घर में बनाया जाता है।

गुड फ्राई डे को बीज बोना क्यों होता है अच्छा?

गुड फ्राई डे से जुड़ी एक अन्य मान्यताएं भी है। इस दिन अगर कोई बीज बोया जाए या फिर किसी फसल की शुरुआत की जाए तो ये पूरे साल चलती हैं। इतना ही नहीं फसल ना तो सड़ती है और ना ही गलती है। ईसाई लोग इसे पुनर्जन्म के प्रतीक के तौर पर देखते हैं।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026