---Advertisement---

Holika Dahan 2023: होली पर भद्रा के साय को लेकर अब कन्फ्यूज हुआ खत्म, जानें किस शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन

Holika Dahan 2023: हर वर्ष फाल्गुन के मास में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। वहीं होलिका दहन का भी विशेष महत्व है। कहते हैं, होलिका दहन के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। इस वर्ष होली 8 मार्च को है और होलिका दहन 7 मार्च 2023 को है। इसके अलावा ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 21, 2023 6:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holika Dahan 2023: हर वर्ष फाल्गुन के मास में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। वहीं होलिका दहन का भी विशेष महत्व है। कहते हैं, होलिका दहन के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। इस वर्ष होली 8 मार्च को है और होलिका दहन 7 मार्च 2023 को है। इसके अलावा इस दिन भद्रा काल का भी ध्यान विशेष रूप से रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है, अगर होलिका दहन के समय भद्रा का प्रभाव रहता है तो होलिका दहन नहीं मनाई जाती है। इससे व्यक्ति के जीवन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट जाता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया है या नहीं।

जानें इस वर्ष कब है होलिका दहन

हर वर्ष होलिका दहन फाल्गुन मास के पूर्णिमा तिथि को जलाई जाती है। वहीं इस वर्ष इस तिथि की शुरुआत 6 मार्च 2023 की शाम 4 बजकर 18 से हो रही है। इस तिथि का समापन 7 मार्च की शाम 6 बजकर 10 मिनट पर होने वाला है। आपको बता दें, हिंदू धर्म में उदयतिथि की प्रधानता है। इसलिए होलिका दहन 7 मार्च को ही जलाई जाएगी। इसके अलावा होलिका दहन के शुभ मुहूर्त की शुरुआत 7 मार्च की शाम 06 बजकर 31 मिनट से हो रही है, जिसका समापन रात 08 बजकर 58 मिनट पर होगा।

जानें होलिका दहन के दिन भद्रा का समय

इस वर्ष होलिका दहन का शुभ समय 7 मार्च 2023 के दिन है। आपको बता दें, इस वर्ष भद्रा की शुरुआत 6 मार्च की शाम 4 बजकर 48 मिनट से हो रही है। वहीं इसका समापन 7 मार्च 2023 की शाम 5 बजकर 14 मिनट पर होगा। इसलिए होलिका दहन पर इस बार भद्रा का कोई साया नहीं है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

होलिका दहन पर भद्रा का क्या है महत्व

मान्यताओं के अनुसार, भद्रा काल में कभी भी होलिका दहन की पूजा नहीं की जाती है। ये काल बेहद अशुभ काल होता है। कहते हैं, इस नक्षत्र में पूजा करने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूटता है। कहा जाता है, भद्रा के स्वामी यमराज होते हैं इसलिए ये काल शुभ नहीं होता है। इसका गलत प्रभाव लोगों पर पड़ता है। इसलिए इस काल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026