---Advertisement---

Janmashtami 2023: यदि आप 7 सितंबर को मना रहे जन्माष्टमी तो इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें कन्हैया लाल की पूजा की विधि

Janmashtami 2023: अगर आप इस त्योहार को 7 सितंबर को मना रहे हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए 7 सितंबर को जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि बताने जा रहे हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 7, 2023 11:48 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 7, 2023 12:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Janmashtami 2023: पूरे देश में हर्षोल्लाह से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल ये त्योहार भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में आपको बता दें कि, इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उलझन की स्थिति पैदा हो गई थी। कुछ लोग इस त्योहार को 6 सितंबर को मना रहे थे तो कुछ लोग 7 सितंबर को मना रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस त्योहार को 7 सितंबर को मना रहे हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए 7 सितंबर को जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि बताने जा रहे हैं।

जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त

इस साल जन्माष्टमी को लेकर काफी उलझन पैदा हो गई थी। ऐसे में अगर आप 7 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे हैं तो आप बाल गोपाल की पूजा सुबह 10:25 तक कर सकते हैं। इस समय तक रोहणी नक्षत्र रहेगा जिसके चलते आप इस समय तक बाल गोपाल की पूजा कर सकते हैं। इसी के साथ ऐसा कहा जाता है कि, अगर आप जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को उनकी प्रिय वस्तु का भोग लगाएंगे तो उनकी कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आप जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को माखन, मिश्री, पंजीरी, तिल का भोग लगा सकते हैं।

जन्माष्टमी में इस तरह करें पूजा

वही अगर जन्माष्टमी में पूजा की विधि के बारे में बात करें तो आप जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ सुथरे कपड़ों को धारण करें। साथ ही नहाने के बाद अपने ऊपर गंगाजल जरूर छिड़के या फिर आप गंगाजल डालकर भी नहा सकते हैं। इसके बाद आप तुलसी के पौधे में जल चढ़ाकर परिक्रमा करें और व्रत का संकल्प करें। पूजा करने के लिए सर्वप्रथम बालकृष्ण की प्रतिमा का अभिषेक करें और उन्हें स्नान कर वा कर नए वस्त्र पहनाएं। इसके बाद श्री कृष्ण को चंदन, चावल, अबीर, गुलाल, फल और फूल आदि चढ़ाएं। साथ ही मिठाई, माखन, मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद आप झूला तैयार करके उसमें बाल गोपाल को विराजित करके झूला झुलाए। इसके बाद आप बाल गोपाल की आरती करें और सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026