---Advertisement---

Jaya Ekadashi 2023: इस शुभ योग में करें एकादशी की पूजा और रखें व्रत, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

Jaya Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी के व्रत से व्यक्ति को स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। ये व्रत हर वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। वहीं इस वर्ष ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 28, 2023 1:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jaya Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी के व्रत से व्यक्ति को स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है।

ये व्रत हर वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। वहीं इस वर्ष 2023 में व्रत 1 फरवरी को रखा जाएगा। इस व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।

इस वर्ष जया एकादशी के दिन कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। इस योग में पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। व्यक्ति हमेशा जीवन में आगे बढ़ता रहता है। तो आइए जानते हैं इस वर्ष जया एकादशी के दिन कौनसे शुभ योग बन रहे हैं।

जया एकादशी के दिन बन रहें ये शुभ योग

बता दें, माघ शुक्ल जया एकादशी की शुरुआत 31 जनवरी 2023 की सुबह 11 बजकर 53 मिनट से हो रही है। वहीं इस दिन का समापन 1 फरवरी 2023 के दोपहर 2 बजकर 01 मिनट पर हो रहा है। हिंदू धर्म शास्त्र में उदय तिथि का महत्व है। इसलिए ये व्रत 1 फरवरी 2023 को रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: HANUMAN CHALISA के हर रोज पाठ से मिलेंगे ये 5 फायदे, बल-विद्या और वैभव का मिलेगा आशीर्वाद

जया एकादशी के पारण का समय, 2 फरवरी की सुबह 7 बजकर 12 मिनट से सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक रखा गया है।

इसके साथ इस वर्ष जया एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, इंद्र योग और वैधृति योग बन रहे हैं। इसमें इंद्र योग की शुरुआत सुबह 11 बजकर 30 मिनट से हो रही है। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत सुबह 7 बजकर 10 मिनट से हो रही है।

इस योग में करें भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना

मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ योग में भगवान की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन इस शुभ योग में भगवान की पूजा करें, दान पुण्य करें, सिद्ध मंत्र का जाप करें। इसके अलावा भगवान विष्णु सहित मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इतना ही नहीं जीवन में खुशियों का आगमन होगा। ये बेहद शुभ योग है, जिसमें पूजा करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026