Mahavir Jayanti 2026: बता दें कि आज देशभर में महावीर जयंती का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये त्योहार जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस का प्रतीक है। बता दें कि आज कई राज्यों में बैंक बंद है, जिसके बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किन राज्यों में बैंक बंद रहेगा और कहां पर बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, देश भर में बैंक की छुट्टियां एक समान नहीं होती हैं और क्षेत्रीय रीति-रिवाजों के आधार पर शहरों में अलग-अलग होती हैं। चलिए आपको बताते है कि किन राज्यों में बैंक की छुट्टी है और कहां बैंक खुला है?
इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद
Mahavir Jayanti 2026 के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा बाकि राज्यों में बैंक सुचारू रूप से काम करेंगे।
वहीं अगर शेयर मार्केट की बात करें कि इस दिन शेयर मार्केट पूरी तरह से बंद रहेगा। बीएसई की तरह, एनएसई पर भी आज पूरी तरह से कारोबार बंद रहेगा और किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी।
Mahavir Jayanti 2026 को लेकर कई राज्यों में धूम
महावीर जयंती 2026 को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती हर साल बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाई जाती है, और इस बार भी कई राज्यों में खास तैयारियां की जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, और बिहार समेत कई राज्यों में महावीर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इस दिन जैन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। भक्त भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक करते हैं और शांति, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।






