---Advertisement---

Masik Shivratri: Masik Shivratri: मासिक शिवरात्रि पर योग और ध्यान से मिलेगी भोलेनाथ की कृपा, इस अचूक उपाय को जरूर अपनाएं

इस दिन व्रत और पूजा ध्यान आदि करने में भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं साथ ही अपनो भक्तों के जीवन से सारी परेशानियों को दूर भी करते हैं. आइए कुछ ऐसी पूजा विधी के बारे में जानते हैं जिसे करके आप शिव जी विशेष कृपाओं को पा सकते हैं.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 13, 2023 4:35 अपराह्न

Masik Shivratri
Follow Us
---Advertisement---

Masik Shivratri: वैसे तो शिवभक्तों के लिए हर दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, मगर इस बीच हर महिने पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि भी विशेष महत्व रखती है. बता दें कि हर माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शिवरात्रि या शिवतेरस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन व्रत और पूजा ध्यान आदि करने में भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं साथ ही अपनो भक्तों के जीवन से सारी परेशानियों को दूर भी करते हैं. आइए कुछ ऐसी पूजा विधी के बारे में जानते हैं जिसे करके आप शिव जी विशेष कृपाओं को पा सकते हैं.

कब है शिवरात्री

वैसे तो शिवरात्रि हर महिने पड़ती ही है, इस बार यह मासिक शिवरात्रि 13 सितंबर को पड़ रही है, इस दिन भक्त उपवास और ध्यान कर सकते हैं. इस बार का शुभ मुहूर्त रात से अगले दिन यानि 14 सितंबर 2023 तक बताया जा रहा है. हर शिवरात्रि अपनेआप में ही खास होती है. ऐसे में व्रत रखकर प्रभु शंकर को प्रसन्न किया जा सकता है.

किस तरह करें त्रयोदशी पर पूजा

वैसे तो शिव पूजा के लिए कोई निश्चित पूजा विधी को अपनाने की जरूरत नहीं होती है. मगर फिर भी अगर आप यह पहली बार कर रहे हैं तो सबसे पहले नहा धोकर साफ कपड़े पहनकर शिवलिंग के सामने बैठ जाएं. भोलेनाथ पर जल, बेलपत्र, फूल आदि अर्पित करें और मन में व्रत रखने का संकल्प लें. इसके बाद उनकी आरती चालीसा पढकर शिवजी का मन में ध्यान करें. ऐसा करने से शिव जी अपने भक्तों पर जरूर प्रसन्न होते हैं. इसके साथ आप भगवान शंकर के प्रिय मंत्र ओम नम: शिवाय का भी जाप कर सकते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026